मुरादाबाद: यूपी बोर्ड इंटर की परीक्षा में तीसरा स्थान हासिल करने वाले अभिषेक का सपना सेना में जाकर देश सेवा का है, मुरादाबाद के बिलारी के डॉक्टर डीपीएसवी एमआईसी कालेज में बारहवीं के छात्र अभिषेक ने 461 नम्बर प्राप्त किये है, किसान के बेटे अभिषेक अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को देते है, बिलारी के फत्तेहपुर नत्था गांव के रहने वाले रईश पाल के बेटे अभिषेक की सफलता पर पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल है, बारहवीं की यूपी बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल करने वाले अभिषेक कुमार अपनी सफलता से गदगद है, नियमित अभ्यास के बूते इस सफलता को प्राप्त करने वाले अभिषेक कुमार का सपना सेना में भर्ती होने का है।
अक्षय कुमार की फ़िल्म हॉलिडे से प्रभावित अभिषेक कुमार के मुताबिक वह दिन में 12 से 14 घण्टे तक पढ़ाई करते थे, अभिषेक का कहना है कि उन्होंने नियमित अभ्यास को मूल मंत्र मानते हुए पढ़ाई की थी, इस दौरान वह पिछले सालों के प्रश्न पत्रों को नियमित रूप से चैक करते रहे और उनका अभ्यास कर तैयारी में जुटे रहे, अभिषेक अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों और गुरुजनों को देते है।
रिपोर्ट राजकुमार सिंह

Post a Comment