BREAKING NEWS

Big story

News

संतकबीरनगर-आईपीएल में सट्टा लगाने वाले तीन साट्टेबाज गिरफ्तार, फरार चल रहे तीन अन्य शातिर अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे



संतकबीनगर:-क्रिकेट में सट्टेबाजी का खेल अब बड़े शहरों से छोटे शहरों तक फैल गया है,सट्टेबाज इस अवैध धंधे को सोशल मीडिया के जरिए अंजाम देने लगे हैं, संतकबीरनगर की पुलिस ने आईपीएल मैच में सट्टा लगाने वाले तीन सट्टेबाजों के साथ तीन अन्य इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है, पुलिस की गिरफ्त में आए सट्टेबाज मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिये सट्टेबाजी की घटना को अंजाम देते थे, पुलिस ने इनके पास से 11500 रुपये की नकदी, 3 अदद एंड्राइड मोबाइल फोन और 6 सिमकार्ड बरामद किए  है।



मामले का खुलासा करते हुए एसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि स्वाट टीम ने आईपीएल की टीमों पर सट्टा लगाने वाले तीन सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है, तीनों सट्टेबाज कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के रहने वाले है, सट्टेबाज आई पी एल मैच शुरू होने के दिन से ही टीम और खिलाड़ियों को चिन्हित कर उनके द्वारा बनाये गए एक-एक रन पर 10 रुपये से लेकर 50 रुपये तक का सट्टा लगाते थे, सट्टेबाजी का यह अवैध खेल एंड्राइड मोबाइल फोन से नेट चैटिंग और व्हाट्सएप्प के जरिये होता था, उन्होंने बताया कि सट्टेबाजी  से जुड़े कुछ अन्य लोगों  के भी सुराग मिले है पुलिस जल्द ही उन तक पहुँचने में कामयाब होगी। 


साट्टेबाजी के मामले के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े तीन अन्य शातिर बदमाशों के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ जनपद में चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने फरार चल रहे तीन अपराधियों को पकड़ने में सफलता पाई है, पकड़े गए तीन अपराधियों में से एक दस हजार और दो पांच-पांच हजार के इनामी बदमाश हैं, इन पर लूट, छिनैती, चोरी और धोखाधड़ी सहित कई मामले जिले के विभिन्न थानों में दर्ज है, पुलिस को इनकी सरगर्मी से तलाश थी। 

एस पी ने बताया कि पकड़े गये तीन अन्य बदमाशों के विरूद्ध जनपद के थानों में लूटपाट, छिनैती, चोरी और धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज है। इनके पास से दो अवैध असलहा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया है, जनपद पुलिस और स्वाट टीम ने बदमाशों को अलग जगहों से गिरफ्तार किया है। 

बाइट-शैलेश पांडेय, एसपी , संतकबीरनगर




Post a Comment