BREAKING NEWS

Big story

News

लखनऊ-केवल चौथे स्तम्भ पर लोगों का विश्वास कायम है-डॉ दिनेश शर्मा


मजदूर दिवस पर उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने पत्रकारों से किया आह्वान



लखनऊ: 01 मई, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने पत्रकारों का आवाह्न किया है कि सनसनी फैलाने वाली खबरें गढ़ने से बचें, उन्होंने कहा कि आज जबकि ईवीएम संसद और न्यायपालिका तक पर प्रश्नचिन्ह लगने लगे हैं, केवल चौथे स्तम्भ पर लोगों का विश्वास कायम है, इसे पत्रकारों को को बचा कर रखना होगा, मजदूर दिवस के अवसर पर डॉ शर्मा यूपी प्रेस क्लब में यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन द्वारा आयोजित पत्रकारों की रैली को संबोधित कर रहे थे।


डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि दुर्भाग्य की बात है कि पत्रकार जो समाज को राह दिखाता है स्वयं शोषण का शिकार है, उन्होंने कहा यूनियन द्वारा उठाई गयी मांगों से वह सहमत है, और इस पर मुख्यमंत्री से बात करेंगे इस मौके पर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डॉ. दिनेश शर्मा को सौंपा गया।


उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने यह भी कहा कि पत्रकारों के आवास, बीमा और अन्य सुविधाओं को लेकर सरकार के सामने वह मुद्दों को उठाएंगे, यही नहीं पत्रकारों के कुछ मुद्दे हैं, उन्हें भी तय करने होंगे, 24 घंटे पत्रकार भटकते हैं, उनके घंटे भी तय करने होंगे, पत्रकारों का मानसिक श्रम ज्यादा होता है


Post a Comment