BREAKING NEWS

Big story

News

शब ए बरात, मुल्क की तरक्की और अमन चैन की दुआ हुई




लखनऊ:- पूरे मुल्क में मुसलमानों का बड़ा त्योहार शब ए बरात अक़ीदतो एहतराम के साथ मनाया गया इस खास मौक़े पर अदब की सरज़मी लखनऊ में मुख़्तलिफ़ मखामात पर महफ़िलो और क़सीदे ख्वानी का दौर चला और लोगो ने कब्रिस्तान में अपने अज़ीज़ों की कब्रो पर जा कर इसाले सवाब किया ।



वाज़े हो की शब ए बरात में मुस्लिम अपने घरों से निकल कर मग़रिब की नमाज़ के बाद से क़ब्रिस्तानों पर अपने पुरखों और अज़ीज़ों की कब्रों पर जाते है, शब ए बरात के मौके पर कब्रों पर पहुँच कर मोमबत्तियां और अगरबत्ती जलाते है और सूरेह फातिहा पढ़ कर मरने वालों के लिए दुआ करते है, वहीं पुराने लखनऊ में भी बड़ी तादाद में लोग नज़र आये जो ऐशबाग कब्रिस्तान पहुँच कर अपने अज़ीज़ों की कब्रों पर पहुँचे।
इसके अलावा ऐशबाग ईदगाह में मौलाना ख़ालिद राशीद फिरंगी महली के यहाँ इस खास मौके पर दस्तारबंदी और ख़िरत का मुकाबला भी हुआ जिसमें मदारिस के तलबा ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया जिसमें शहर के कई उलेमा शरीक हुए, वही मौलाना ने अवाम को पैगाम देते हुए कहा कि इस दिन को इबादत के तौर पर मनाया जाए और मुल्क की तरक्की और अमन चैन की दुआ करे तो वही दूसरी तरफ शिया फ़िरक़े में भी शब ऐ बारात की खुशी के साथ इमामे ज़माना यानी शियो के बारवे इमाम इमाम मेहदी की यौमे पैदाइश की खुशी भी मनाई गई जिसमें कई जगह महफ़िलो के साथ शहर की इमारते दुल्हन की तरह सजी नज़र आई

बाइट:- मौलाना ख़ालिद राशीद फिरंगी महली, धर्मगुरु


Post a Comment