लखनऊ: मुल्क में एक तरफ फ़िरक़ा परस्त ताकते लोगो को बांटने की नाकाम कोशिशे जाऱी किये है तो दूसरी तरफ लखनऊ में हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल पेश करते हुए मनकामेश्वर मंदिर की महंत दिव्या गिरी ने राजधानी में पहली बार रोजा अफ्तार का एहतिमाम किया जिसमें बड़ी तादाद में सभी मज़हबो के लोगों ने शिरकत की यही नही मनकामेश्वर मठ में रोज़ा अफ्तार के बाद मुसलमानों ने चैन की दुआ मांगी।
रमज़ान के महीने में आम तौर पर सियासी पार्टी के लोग हिन्दू मुस्लिम एकता दिखाने के लिए रोज़ा अफ्तार का एहतिमाम करते है लेकिन लखनऊ में पहली बार ऐसा हुआ जब एक महंत ने रोज़ा अफ्तार का एहतिमाम किया रोज़ा अफ्तार का एहतिमाम करने वाली महंत दिव्य गिरी ने मीडिया से बात करते हुऐ कहा कि जिस तरह से दिखाया जाता है समाज मे लेकिन मन में कोई भेदभाव हम लोगों में नहीं है रोजा अफ्तार सब लोगों को करना चाहिए...जब वह लोग बड़े मंगल पर प्रसाद तक़सीम कर सकते हैं तो हम लोग रोजा अफतार क्यों नहीं कर सकते...उन्होंने कहा कि किसी प्यासे को पानी पिलाना, इससे अच्छा और कोई काम नहीं हो सकता...आज यह साबित हो गया है, किसी के मन में मैल नहीं है...हम सब वास्तव में एक है कोई भी मन से किसी से अलग नहीं है... हमने एक आग्रह किया था और सभी लोग मौजूद हुए, इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि अवाम के अंदर क्या सोच है
बाइट - महंत दिव्यागिरी , मनकामेश्वर मठ।
वही नवाब मीर जाफर अब्दुल्लाह ने कहा कि इस अफ्तार से गंगा जमुनी तहजीब का प्रैक्टिकल नमूना पेश किया गया है मनकामेश्वर मंदिर की महंत दिव्यागिरी जी ने...गोमती किनारे इस तरह के प्रोग्राम का किया जाना बेहतरीन क़दम है...लोग बातें तो बहुत करते हैं, लेकिन अमल बहुत कम लोग करते हैं, यह दुनिया के लिए एक मिसाल होगी...जो समाज को बांटने और इंसानियत को बांटने की बात करते हैं उनके लिए बहुत बड़ा तमाचा है... अमन कैसे हो सकता है, एक दूसरे के साथ किस तरह से रहा जा सकता है उसकी एक अच्छी पहल हुई है
बाइट - नवाब मीर जाफर अब्दुल्लाह
साथ ही रोज़ा अफ्तार में शिरकत करने पहुँचे मुस्लिम रहनुमाओ ने कहा कि इस तरह के रोज़ा अफ्तार से समाज मे जो नफरत फैलाने की साज़िश रची जा रही है वो नाकाम होगी...इससे सिर्फ भारत मे ही नही बल्कि पूरी दुनिया मे एक अच्छा पैग़ाम जाएगा.... साथ ही उल्माओ ने मनकामेश्वर मठ के पास रोज़ा अफतार के एहतिमाम की जमकर तारीफ़ की
बाइट - मौलाना सुफियान निज़ामी ,तर्जुमान,दारुल उलूम फिरंगी महल
बाइट - मौलाना फ़ज़ले मन्नान, इमाम टीले वाली मस्जिद
Post a Comment