BREAKING NEWS

Big story

News

लखनऊ-शिवपाल यादव, नसीमुद्दीन सिद्दकी पहुचे दादा मिया मज़ार,रोज़ा अफ्तार

सपा नेता शिवपाल यादव और बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दकी का रोज़ा अफ्तार



लखनऊ: रमज़ान का मुबारक महीना अपने आख़री दौर में पहुच गया जिसके चलते रोज़ा अफ्तार पार्टीयो का भी एहतिमाम तेज़ हो चला है इसी के चलते लखनऊ की मशहूर दरगाह दादा मिया पर भी एक रोज़ा पार्टी का एहतिमाम हुआ जिसमें सपा नेता शिवपाल यादव और बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दकी के साथ कई उलेमा मौजूद रहे।

दादा मिया मज़ार पर हर साल की तरह इस साल भी बड़े पैमाने पर रोज़ा अफ्तार का एहतिमाम किया गया था जिसमे काज़ी ए शहर मौलना अबुल इरफान मिया फरंगी महली के साथ सियासतदाह शिवपाल यादव और नसीमुद्दीन सिद्दकी मौजूद रहे यह रोज़ा अफ्तार पार्टी दरगाह के सज्जादा नशीन शबाहत हसन शाह की जनिब से कराई गई थी।  हम आपको बताते चले की लखनऊ की दादा मिया दरगाह काफी मशहूर दरगाह मानी जाती है जिसमे सभो मज़हब के लोग बड़ी तादाद में अपनी मुरादे मांगने आते है 

आमिर रिज़वी 
9335280142 

Post a Comment