BREAKING NEWS

Big story

News

सपा - आरएलडी चुनावी रथ


 

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा के चुनाव के मद्देनजर जहां सभी दलों ने ताकत झोंक दी है इसी क्रम में समाजवादी पार्टी ने भी रथ यात्रा का आयोजन किया ,समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एवं राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आज संयुक्त रूप से बुलंद शहर एवं गौतमबुद्ध नगर जनपदों का दौरा किया। समाजवादी विजय रथ से दोनों नेताओं ने स्याना, अनूप शहर, शिकारपुर, सिकंदराबाद, खुर्जा, नोएडा विधानसभा क्षेत्रों में सघन जनसम्पर्क भी किया।

     आखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव के पहले चरण से उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी गठबंधन के पक्ष में हवा चल रही है। हर तरफ जनता का समर्थन उमड़ रहा है जिस तरह का ऐतिहासिक समर्थन मिल रहा है, उससे तय है कि इस बार ऐतिहासिक जीत भी होने जा रही है। नई सरकार आने वाली है। मैं भरोसा दिलाता हूं कि हम लोगों ने जो घोषणाएं की है उसे पूरा करेंगे। घरेलू बिजली 300 यूनिट फ्री करेंगे, सिंचाई मुफ्त होगी, पुरानी पेंशन की बहाली होगी। डायल हंड्रेड सिस्टम को और मजबूत करेंगे। कानून व्यवस्था को सख्त बनाएंगे।  


                  




Post a Comment