BREAKING NEWS

Big story

News

रिलायंस ने दिया 25 करोड़ का योगदान


*रिलायंस ने उत्तराखंड में बाढ़ के बाद हुए नुकसान में राहत देने  और वहां के विकास के लिए 25 करोड़ रुपये का योगदान दिया*

* बाढ़ के क्षेत्र में नुक्सान की भरपाई के लिए अनंत अंबानी ने इस 25 करोड़ के योगदान को इस राज्य के लोगों के विकास के लिए निरंतर प्रयास का हिस्सा बताया* 

*मुंबई, 9 सितंबर, 2023:* उत्तर प्रदेश से सटे पहाड़ो के उत्तराखंड राज्य में अपने निरंतर सामाजिक विकास कार्यो के प्रयासों को जारी रखते हुए, इस साल वहां बाढ़ से प्रभावित लोगों के पुनर्निर्माण में मदद करने के लिए और विकास के कामो के लिए रिलायंस ने श्री अनंत अंबानी के मार्फ़त से 25 करोड़ रुपये का योगदान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया। 

उत्तराखंड में विकास कार्य की प्रतिबद्धता पर श्री अनंत अंबानी कहा "हम उत्तराखंड के लोगों के साथ पिछले एक दशक से सुख-दुख का एक गहरा रिश्ता साझा करते हैं। संकट के समय में राज्य और उसके लोगों की अभूतपूर्व सहनशक्ति हम सभी के लिए प्रेरणादायक बनी है। अब जबकि हम उत्तराखंड से अपने संबद्धों का एक दशक पूरा कर रहे हैं, इस सफर को रिलायंस परिवार और मजबूत और सुन्दर करने के लिए हम उत्तराखंड राज्य की भलाई और विकास के लिए छोटा सा सार्थक योगदान दे रहे हैं"। 


इस साल के दो महीनो जुलाई और अगस्त में उत्तराखंड राज्य में भारी वर्षा से बाढ़ और भूस्खलन के हालातो के चलते बड़े पैमाने पर उत्तराखंड में जान और माल का नुकसान हुआ है। इससे पहले भी रिलायंस ग्रुप , 2013 की बाढ़ में हुई व्यापक क्षति और नुक्सान के बाद से उत्तराखंड राज्य के साथ मुश्किल समय में खड़ा रहा है। उत्तराखड के दूर-दराज के इलाकों में पहुंचने वाले पहले संगठनों में से एक, रिलायंस फाउंडेशन ने बाढ़ और आपदा फंसे हुए परेशान लोगों का बचाव किया, उन्हें पूरी राहत और आश्रय प्रदान किया और उनके जीवन के पुनर्निर्माण और विकास के प्रयास किए। वहां के समुदायों और लोगों को अधिक प्रतिरोध क्षमता के लिए प्रशिक्षित करते हुए, संस्थानों का पुनर्निर्माण और विकास किया, जिसमें वहां के दो स्कूल शामिल थे। जो स्कूल करीब 30 गांवों के बच्चों को शिक्षा प्रदान करते थे। रिलायंस फाउंडेशन ग्रुप ने इससे पहले 2021 में बाढ़ के बाद और COVID-19 महामारी के दौरान भी उत्तराखंड  राज्य के लोगों की सहायता की थी।

उत्तराखंड सरकार और अन्य संगठनों के सहयोग से, रिलायंस ने विभिन्न सामाजिक पहल की हैं। उन्होंने ग्रामीण समुदायों की सहायता की और लगभग पाँच लाख घन मीटर जल संचयन क्षमता बनाने में मदद की, जिससे 90 गाँवों में कृषि और खपत के लिए पानी की उपलब्धता में सुधार हुआ। इसके अलावा, विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यों द्वारा चिकित्सा सेवाओं को जरूरतमंदों तक पहुँचाने में मदद की। सामुदायिक विकास में प्रशिक्षित 1,500 महिलाओं और ग्राम पंचायतों के 1,200 प्रतिनिधियों में से कई जमीनी स्तर के अग्रदूत बन गए।

उत्तराखंड राज्य में आजीविका और जीवन के साधनो को मजबूत करने के लिए रिलायंस फाउंडेशन के प्रयासों और कोशिशों के परिणामों ने भारत के अन्य राज्यों और हिस्सों में भी सार्थक परिवर्तन को प्रेरित किया है। 'वी केयर' की भावना के अनुरूप, रिलायंस ग्रुप भारत में हर जगह लोगों के समावेशी विकास और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

इस योगदान का उद्देश्य उत्तराखंड के लोगों को उनकी खुशहाली और समृद्धि में और अधिक सहयोग देना है।

Post a Comment