BREAKING NEWS

Big story

News

अमेठी में महिला बीमार की मौत के बाद अस्पताल में नए मरीजों की भर्ती पर लगी रोक


*अमेठी में महिला बीमार की मौत के बाद अस्पताल में नए मरीजों की भर्ती पर लगी रोक*

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मामले का तुरंत लिया संज्ञान, घटना की जांच के दिए आदेश

लखनऊ।  17 सितंबर

अमेठी के मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल में महिला मरीज की मौत के मामले की जांच शुरू हो गई है। शुरुआती जांच रिपोर्ट के आधार पर अस्पताल में नए मरीजों की भर्ती पर रोक लगा दी गई है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मामले में कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।‌ इस संबंध में अस्पताल के खिलाफ मुकदमा की दर्ज कर दिया गया है।

मुसाफिरखाना निवासी दिव्या को पथरी की समस्या थी। पति अनुज के मुताबिक पत्नी को संजय गांधी अस्पताल लेकर गए। वहां डाकटर ने मरीज को भर्ती कर लिया। परिवारीजन ने इलाज में लापरवाही के आरोप लगाए। महिला की मृत्यु हो गई। नाराज परिवारजनों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। अस्पताल पर कार्रवाई की मांग की। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने घटना का संज्ञान लिया। सीएमओ को जांच के आदेश दिया। 

डिप्टी सीएम ने कहा कि मरीज की मृत्यु होने संबंधी प्रकरण का तत्काल संज्ञान लिया गया। आदेश के क्रम में सीएमओ अमेठी ने तत्काल तीन सदस्यीय कमेटी गठित की। इस मामले की प्रारंभिक जांच कराई गई। प्रारंभिक जांच में पाई गई कमियों के आधार पर चिकित्सालय प्रशासन को क्लीनिकल एक्ट के अंतर्गत  स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया गया है। स्पष्टीकरण प्राप्त होने के बाद अस्पताल प्रशासन के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। अस्पताल का रजिस्ट्रेशन निरस्त कर सील किए जाने की कार्यवाही भी की जाएगी। समस्त कार्यवाही शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण करने के आदेश भी दिए गए हैं। अस्पताल प्रशासन को नये मरीजों को भर्ती न करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

Post a Comment