लखनऊ, 28 जनवरी 2024
जनसंघ सेवक मंच कांग्रेस से जुड़ा
भारतीय राष्ट्रीय congress की नीतियों एवं उसकी समावेशी और जनता के हित की विचारधारा में आस्था व्यक्त करते हुए एवं कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी, पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी, तथा राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी द्वारा देश एवं संविधान की रक्षा हेतु किये जा रहे संघर्षों से प्रेरित होकर आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर जनपद बाराबंकी से ‘‘जनसंघ सेवक मंच’’ के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम किशोर शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष रामानुज पाण्डेय, प्रदेश महासचिव विशाल शुक्ला जी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री अजय राय जी के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
जनसंघ सेवक मंच
इस मौके पर श्री अजय राय जी ने उनके गले में कांग्रेस तिरंगा पट्टिका पहनाकर पार्टी का सदस्यता कार्ड देकर विधिवत रूप से कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता पूर्व राज्यमंत्री डॉ0 सी0पी0 राय ने बताया कि इस मौके पर विधायक श्री वीरेन्द्र चौधरी, पूर्व एमएलसी श्री दीपक सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभारी प्रशासन श्री दिनेश सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री वेद प्रकाश त्रिपाठी, आदि मौजूद रहे।
लाला लाजपत राय जी जयंती आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर मनाई गई
लखनऊ, 28 जनवरी 2024
भारत के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस गरम दल के तीन नेताओं में से एक श्री लाला लाजपत राय जी जयंती आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर मनाई गई। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री अजय राय जी ने पंजाब केसरी लाला लाजपत राय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ0 सीपी राय ने बताया कि इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय जी ने उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लाला लाजपत राय का जन्म पंजाब के मोगा जिले में 28 जनवरी 1865 को एक अग्रवाल जैन परिवार में हुआ था। इन्होंने कुछ समय हरियाणा के रोहतक और हिसार शहरों में वकालत की थी। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के गरम दल के प्रमुख नेता थे।
लालाजी का बलिदान
श्री राय ने कहा कि 30 अक्टूबर 1928 को इन्होंने लाहौर में साइमन कमीशन के विरुद्ध आयोजित एक विशाल प्रदर्शन में हिस्सा लिया, जिसके दौरान हुए लाठी-चार्ज में ये बुरी तरह से घायल हो गये। उस समय इन्होंने कहा था ‘‘मेरे शरीर पर पड़ी एक-एक लाठी ब्रिटिश सरकार के ताबूत में एक-एक कील का काम करेगी।’’ जिसके बाद वही हुआ भी; लालाजी के बलिदान के करीब 20 साल के भीतर ही ब्रिटिश साम्राज्य के जुल्म का सूर्य अस्त हो गया।
इस मौके पर विधायक श्री वीरेन्द्र चौधरी, पूर्व एमएलसी श्री दीपकसिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभारी प्रशासन श्री दिनेश सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री वेद प्रकाश त्रिपाठी, सम्पूर्णानंद मिश्रा, पूर्व कोषाध्यक्ष नईम सिद्दीकी, संजय दीक्षित, संजय सिंह, कैप्टन वंशीधर मिश्रा, विनोद मिश्रा, श्रीमती सिद्धि श्री, योगेश्वर सिंह, नितान्त सिंह, सहित तमाम कांग्रेसजन मौजूद रहे।
Post a Comment