BREAKING NEWS

Big story

News

बजट सत्र में उप मुख्यमंत्री ने गिनाईं उपलब्धियां

विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रही सरकारः ब्रजेश पाठक

विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रही सरकारः ब्रजेश पाठक

बजट सत्र में उप मुख्यमंत्री ने गिनाईं उपलब्धियां, कहा- सपा की दूषित मानसिकता 

2017 से पहले अस्पतालों में न चिकित्सक आते थे, न दवाएं और न मशीनें थीं 

लखनऊ। 05 फरवरी

वर्ष 2017 से पहले की स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। चिकित्सक अस्पताल जाते नहीं थे। दवाओं का अभाव था और मशीनें चलती नहीं थीं। आज हम विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं आमजन को उपलब्ध करा रहे हैं। हमारी सरकार हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोल रही है। सपा की मानसिकता दूषित हो चुकी है। उनके पास कोई एजेंडा नहीं है। यही कारण है कि उन्हें हर काम में नकारात्मकता नजर आती है। 

विधानसभा में बजट सत्र

यह कहना है कि प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक था। वे सोमवार को विधानसभा में बजट सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में सिर्फ 17 मेडिकल कॉलेज थे। आज 65 मेडिकल कॉलेज पूरी क्षमता के साथ काम कर रहे हैं। हर मेडिकल कॉलेज में पैरा मेडिकल व नर्सिंग कॉलेज खोले जा रहे हैं। 

मेडिकल कॉलेजों की ग्रेडिंग 

उन्होंने सदन को बताया कि प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों की क्लालिटी कंट्रोल ऑफ इंडिया से ग्रेडिंग कराई जा रही है। 25 हजार से अधिक सब सेंटर हैं। हर दिन सरकारी अस्पतालों में 1.75 लाख मरीजों को निःशुल्क इलाज मिल रहा है। पांच हजार से अधिक मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन होता है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान योजना के तहत अब तक 4.86 करोड़ लाभार्थियों का पंजीयन हो चुका है। डिप्टी सीएम ने कहा कि लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हमने 774 ऐसे चिकित्सकों को चिन्हित किया है, जो नौकरी विभाग में करते हैं लेकिन लगातार अनुपस्थित चल रहे हैं। उनके खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की जा रही है।

बजट प्रतिक्रिया

यह नए भारत के नए उत्तर प्रदेश का बजट है। देश व प्रदेश के सर्वांगीण विकास में इजाफा करने वाले इस बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। आज का उत्तर प्रदेश आर्थिक व सामाजिक इंफ्रास्ट्रक्चर, युवा कल्याण, महिला सशक्तिकरण, कृषि एवं अन्य क्षेत्रों में नंबर एक की तरफ बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित गरीब कल्याण योजनाओं के माध्यम से हमने गरीबी रेखा के नीचे रह रहे लोगों के जीवनस्तर को ऊपर उठाने में कामयाबी हासिल की है। विपक्ष पूरी तरह से डीरेल है। समाजवादी पार्टी के नेताओं के पास कोई एजेंडा नहीं है। उनकी मानसिकता दूषित हो चुकी है। हर कार्य में उन्हें नकारात्मकता नजर आती है। 

ब्रजेश पाठक, उप मुख्यमंत्री

Post a Comment