BREAKING NEWS

Big story

News

सपा में जुड़े कई और नेता और उनके समर्थक

सपा का बढ़ा कुनबा 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आस्था जताते हुए समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में आज जनता दल यूनाइटेड के नेता एवं पूर्व विधायक श्री सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, औरैया जनपद के पूर्व विधायक श्री मदन गौतम, पूर्व सांसद भाल चंद्र यादव के पुत्र श्री सुबोध यादव, बीएसपी से पूर्व विधान सभा प्रत्याशी श्री इलियास अंसारी, पूर्व मंत्री शाकिर अली के पुत्र श्री परवेज अली, हरदोई के बसपा नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्री तिलक चंद्र वर्मा, राष्ट्रीय लोक दल के वरिष्ठ नेता श्री लतेष बिधूड़ी, भाजपा नेता एवं वीरांगना अवंती बाई लोधी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सीताराम राजपूत, कमलेश कुमार गौतम पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीतमल, समेत हजारों लोग समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। 

अखिलेश यादव सपा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी और पीडीए परिवार लगातार बढ़ रहा है। 

अखिलेश यादव ने उठाया रोज़गार का मुद्दा 

इन सभी नेताओं और उनके समर्थकों के आने से समाजवादी आंदोलन को मजबूती मिलेगी। श्री अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा का चुनाव संविधान, लोकतंत्र, आरक्षण और सम्मान बढ़ाने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि यह संविधान मंथन का समय है  अखिलेश यादव ने भाजपा हटाओ नौकरी पाओ का नारा देते हुए कहा कि भाजपा सत्ता से हटेगी तभी नौजवानों को नौकरी और रोजगार मिलेगा। इस अवसर पर सर्वश्री इन्द्रजीत सरोज, अरविन्द सिंह गोप, राजेन्द्र चौधरी,नरेश उत्तम पटेल, अम्बिका चौधरी, याशरशाह, आदि प्रमुख नेता उपस्थित रहे।              

                 

Post a Comment