BREAKING NEWS

Big story

News

अखिलेश यादव से बिजनौर, नगीना सहित सभी विधानसभा क्षेत्रों के मज़हबी रहनुमाओं का प्रतिनिधिमंडल मिला

लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से ज़िला बिजनौर, नगीना सहित सभी विधानसभा क्षेत्रों के मज़हबी रहनुमाओं का एक महत्वपूर्ण प्रतिनिधिमंडल मिला।


इस मुलाक़ात को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सुफ़ियान क़ुरैशी ने संभव कराया और प्रतिनिधिमंडल को राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से मुलाकात कराई। प्रतिनिधिमंडल ने जिले की सामाजिक, शैक्षिक और राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा करते हुए 2027 में समाजवादी पार्टी को और मज़बूत करने के लिए अपने सुझाव और विचार साझा किए।

इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जनाब सालिम अय्यूबी ने किया। इसमें शामिल मज़हबी रहनुमा थे। हकीम मौलाना मोहम्मद कामिल, मौलाना मोहम्मद नफ़ीस क़ासमी, मौलाना मोहम्मद शमशेर क़ासमी, मुफ़्ती मोहम्मद जुबैर क़ासमी, मुफ़्ती मोहम्मद आमिर क़ासमी, मुफ़्ती साजिद, मौलाना मोहम्मद अकील, मुफ़्ती अनस क़ासमी, मौलाना मोहम्मद मुख़्तार, मौलाना ग़ुफ़रान, मुफ़्ती मोहम्मद रियाज़ क़ासमी, क़ारी मोहम्मद हाशिम, क़ारी मोहम्मद दानिश, मुफ़्ती मोहम्मद जुबैर क़ासमी, मुफ़्ती मोहम्मद वसीम क़ासमी, मौलाना सलमान नदवी, मौलाना साद, मौलाना उस्मान। इनके अतिरिक्त इलाहाबाद के श्री जावेद मोहम्मद ने भी भेंट की।

समाजवादी पार्टी हर वर्ग की आवाज़ को बुलंद करती रही है और आगे भी जनता के अधिकारों व इन्साफ़ की लड़ाई पूरी ताक़त से लड़ती रहेगी।

      

Post a Comment