बातों से ज्यादा धरातल पर कार्य करने में भरोसा - ब्रजेश पाठक
डिप्टी सीएम ने एक्स पर समाजवादी पार्टी पर बोला हमला
आज के नए उत्तर प्रदेश की सुपर जोड़ी की चर्चा सब जगह है। इसलिए अखिलेश जी मैं आपकी परेशानी को समझ सकता हूं। मेरे परम मित्र और पारिवारिक सदस्य श्री केशव प्रसाद मौर्य और मेरे घर के दरवाजे जनता जनार्दन की सेवा के लिए 24 घंटे खुले हैं। हम बातों से ज्यादा धरातल पर कार्य करने में भरोसा रखते हैं।
तुष्टीकरण और कुत्सित राजनीति आपकी वही पुरानी नीति है, जनता सब जानती है। कुर्सी मोह से ग्रसित कुत्सित राजनीति का जनता पर असर नहीं होने वाला है। यह नया उत्तर प्रदेश है यहां विकास भी है, जनता का विश्वास भी है, साथ भी है और आशीर्वाद भी है।
मेरी आपको सलाह है कि फर्जी बयानों में कुछ नहीं रखा है, जनता सब कुछ जानती है। चुनावो में जनता लगातार आपको आईना दिखाती रहती है और आगामी चुनावों में भी दिखाएगी। हम भगवान बुद्ध के शांति, बंधुत्व और सौहार्द के पथ पर सबका साथ, सबका विकास की विचारधारा के साथ अग्रसर हैं और मा० प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की पूर्ति लिए दृढ़संकल्पित हैं। जनता के विश्वास और आशीर्वाद से भाजपा पुनः 2027 में सरकार बनाने वाली है।
@narendramodi
@BJP4India
@BJP4UP
@kpmaurya1
https://x.com/i/status/2050494773820035235
Read More
# Special : पीजीआई में पहली बार धड़का नया दिल, चिकित्सा जगत में उपलब्धि
# Outfit से लेकर Oily Skin तक के लिए AI
# लखनऊ : चाइनीज माँझा तथा सिंथेटिक व शीशा चढ़ी नायलॉन पतंग डोरी को लेकर सख्त निर्देश
# हर मंडल में बनेगा लेवल-1 ट्रॉमा सेंटर, डॉक्टरों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण
# AI Doctor : जियो आरोग्य AI’ से मिनटों में हेल्थ स्क्रीनिंग, AI क्लिनिक मॉडल पेश
# भारत अगले दो-तीन दशकों में 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा- मुकेश अंबानी
# लखनऊ : हमारे खिलाड़ी देश-दुनिया में कर रहे प्रदेश का नाम रोशन : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
# हार्ट अटैक के मरीजों को मिल रही नई जिंदगी : ब्रजेश पाठक


Post a Comment