मक्का में भारतीय हाजियों की दुर्दशा पर भड़के पूर्व मंत्री अनीस मंसूरी
लखनऊ, मक्का मुकर्रमा (सऊदी अरब) के अजीजिया क्षेत्र में भारतीय हज यात्रियों के साथ हो रही अमानवीय बदइंतजामी और उनके नारकीय जीवन को लेकर पसमांदा मुस्लिम समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अनीस मंसूरी ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि मक्का के होटलों, विशेषकर 'आसफ अल कुरैशी होटल' में हालात इतने खराब हैं कि एक-एक कमरे में 8 से लेकर 16 हाजियों को जानवरों की तरह रखा गया है।
16 लोगों पर मात्र एक वॉशरूम उपलब्ध है, जिसकी गंदगी और दूषित पानी कमरों के भीतर तक आ रहा है। लिफ्ट खराब होने और बुनियादी सफाई न होने के कारण बुजुर्ग जायरीन बेहाल हैं। इतना ही नहीं, वहां परिवारों को भी जबरन अलग कर दिया गया है, जिससे जायरीन मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित हो रहे हैं।
अनीस मंसूरी ने इस स्थिति पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि एक हाजी से लगभग 4 लाख रुपये की भारी-भरकम राशि वसूलने के बावजूद उन्हें ऐसी बदतर स्थिति में धकेलना पूरी तरह गलत है पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि यह सब एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा प्रतीत होता है। उन्होंने सरकार से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है ताकि इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और दोषी होटल व एजेंसियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
Read More
# Special : पीजीआई में पहली बार धड़का नया दिल, चिकित्सा जगत में उपलब्धि
# Outfit से लेकर Oily Skin तक के लिए AI
# लखनऊ : चाइनीज माँझा तथा सिंथेटिक व शीशा चढ़ी नायलॉन पतंग डोरी को लेकर सख्त निर्देश
# हर मंडल में बनेगा लेवल-1 ट्रॉमा सेंटर, डॉक्टरों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण
# AI Doctor : जियो आरोग्य AI’ से मिनटों में हेल्थ स्क्रीनिंग, AI क्लिनिक मॉडल पेश
# भारत अगले दो-तीन दशकों में 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा- मुकेश अंबानी
# लखनऊ : हमारे खिलाड़ी देश-दुनिया में कर रहे प्रदेश का नाम रोशन : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
# हार्ट अटैक के मरीजों को मिल रही नई जिंदगी : ब्रजेश पाठक


Post a Comment