BREAKING NEWS

Big story

News

2027 में उत्तर प्रदेश जीतेंगे और 2029 में राहुल जी को देश का प्रधानमंत्री बनायेंगे- राजेन्द्र पाल गौतम

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उ0प्र0 प्रभारी बनने के बाद प्रथम बार उ0प्र0 आगमन के तहत राजेन्द्र पाल गौतम पहुंचे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय लखनऊ

प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम राजधानी पहुंचने पर सर्वप्रथम बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर महासभा, वीरांगना अवंती बाई लोधी प्रतिमा, सरदार पटेल प्रतिमा, महात्मा गांधी प्रतिमा एवं बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री के नेतृत्व में हजारों की संख्या में कांग्रेसजनों ने किया भव्य स्वागत  

हम मिलकर लड़ेंगे, बूथ मजबूत करेंगे-राजेन्द्र पाल गौतम

2027 में उ0प्र0 जीतेंगे और 2029 में राहुल जी को देश का प्रधानमंत्री बनायेंगे- राजेन्द्र पाल गौतम

काम करने वाले मेहनती लोगों को आगे बढ़ाया जाएगा- राजेन्द्र पाल गौतम

2027 में उ0प्र0 जीतेंगे और 2029 में राहुल जी को देश का प्रधानमंत्री बनायेंगे- राजेन्द्र पाल गौतम

लखनऊ 01 जुलाई, 2026 : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पद पर नियुक्त होने के बाद पहली बार अपने उ0प्र0 आगमन के तहत राजेन्द्र पाल गौतम देर सायं प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय लखनऊ पहुंचे जहां गौतम का प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री के नेतृत्व में हजारों की संख्या में मौजूद वरिष्ठ नेताओं एवं कांग्रेसजनों द्वारा भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया।

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ0 उमा शंकर पाण्डेय ने बताया कि प्रदेश प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम जी प्रातः नई दिल्ली से सड़क मार्ग से चलकर प्रातः 8.30 बजे एनएच टोल प्लाजा मथुरा, 10.00 बजे एनएच टोल प्लाजा आगरा, प्रातः 11.00 बजे एनएच टोल प्लाजा फिरोजाबाद, दोपहर 12.00 बजे एनएच टोल प्लाजा इटावा, दोपहर एनएच टोल प्लाजा औरैया, दोपहर 1.30 बजे सूर्या ढाबा सिंकदरा (कानपुर देहात), दोपहर 3.00 बजे रामादेवी चौराहा कानपुर नगर होते हुए दोपहर 3.30बजे एनएच उन्नाव से होकर सायं लखनऊ पहुंचे, जहां हजरतगंज पहुंचकर बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर महासभा, वीरांगना अवंती बाई लोधी प्रतिमा, सरदार पटेल प्रतिमा, महात्मा गांधी प्रतिमा एवं बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तदुपरान्त देर सायं 8.30 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे। दिल्ली और लखनऊ के पूरे रास्ते भर जगह-जगह पर जिला एवं शहर कांग्रेस अध्यक्षों के नेतृत्व में भारी संख्या में कांग्रेसजनों द्वारा श्री गौतम जी का स्वागत किया गया।





स्वागत समारोह में मौजूद हजारों की संख्या में कांग्रेसजनों को सम्बोधित करते हुए श्री राजेन्द्र पाल गौतम ने कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर के संविधान को हाथ में लेकर कांग्रेस पार्टी संघर्ष करेगी। बाबा साहब और कांग्रेस के बीच कोई मतभेद नहीं था दोनों एक दूसरे के पूरक थे इसीलिए कांग्रेस ने बाबा साहब को संविधान सभा का अध्यक्ष बनाया और कानून मंत्री बनाया। जो पार्टियां झूठ बोलती हैं भ्रम फैलाती हैं उनका पर्दाफाश करने का समय आ गया है। भारत जब आजाद हुआ तो भारत गरीब था कांग्रेस की सरकार थी कांग्रेस शासन में देश को आगे बढ़ाया गया अनुसूचित जाति के बच्चों को पढ़ने के लिए वजीफा देती थी उसी वजीफे से बच्चे शिक्षा ग्रहण कर लेते थे। आज जब देश अमीर है तो शिक्षा बहुत मंहगी कर दी गयी है और गरीब और पिछड़े, दलित परिवारों के बच्चे उच्च शिक्षा से वंचित हो रहे हैं इतना ही सामान्य वर्ग के 80 प्रतिशत लोग भी उच्च शिक्षा का खर्च वहन नहीं कर पा रहे हैं। अगर ऐसी अर्थव्यवस्था है जो बच्चों को पढ़ाई न करा पाये, समय से परीक्षा न करा पाये, पेपर लीक न रोक पाये तो ऐसी सरकार नहीं चाहिए। कांग्रेस के समय में सीबीएससी, यूपीएससी की परीक्षाएं भी होती थीं पेपर लीक नहीं होता था और लोगों को सरकारी नौकरियां भी मिलती थीं लेकिन अब इस सरकार में पेपर लीक हो जाता है सरकारी नौकरियां नहीं मिलतीं। ये माफीवीर सरकार है पहले भी माफी मांगती रही है। ये चंदा चोर हैं ये लोगों की आस्था की चोरी करते हैं यह सरकार चुराते हैं यह वोट चुराते हैं। पहले भारत गुलाम था और आजादी का आन्दोलन कांग्रेस ने लड़ा और अब भाजपा की गुलामी के खिलाफ भी कांग्रेस पार्टी लड़ाई लड़ेगी पहले अंग्रेजों से लड़े और अब भाजपा के काले अंग्रेजों से लड़ाई लड़नी होगी। उन्होने कहा कि भाजपा दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों  से नफरत करती है कांग्रेस पार्टी इस नफरत को मिटाने का काम करेगी। पहले भी कांग्रेस ने बलिदान दिया है अब जवाब देने का समय आ गया है, फिर से भारत को आजादी दिलाने लिए आप सबको बलिदान देने के लिए तैयार होना पड़ेगा। उन्होने कहा कि राहुल जी पूरे देश में आम जनता, गरीबों, वंचितों, पिछड़ों, दलितों की लड़ाई लड़ रहे हैं। हम सभी को पूरी ताकत के साथ लड़ाई लड़नी है और बाबा साहब के संविधान के खिलाफ काम करने वालों को सबक सिखाना होगा। उन्होने कहा कि काम करने वाले मेहनती लोगों को आगे बढ़ाया जायेगा। 

प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय ने कहा कि लगातार कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी, श्री राहुल गांधी जी, श्रीमती प्रियंका गांधी जी उ0प्र0 में कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए हरसंभव कदम उठा रहे हैं। उ0प्र0 में 1989 से सरकार नहीं है फिर भी कांग्रेस के कार्यकर्ता गाजियाबाद से बलिया तक से यहां आये हैं और प्रदेश में सरकार बनाने के लिए खड़े है, जिस प्रकार देश और प्रदेश में भाजपा के नेतृत्व में भगवान के नाम को बेंचा गया और अब भगवान राम केे मंदिर में दान और चढ़ावा को लूट लिया और अभी भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही है सिर्फ छोटे कर्मचारियों को जेल भेजा गया। सरकार इस लूट में शामिल बड़े लोगों को बचाने में लगी है इस लूट में भाजपा और संघ के बड़े लोग शामिल हैं, उनका नाम नहीं आ रहा है। मुख्यमंत्री जी ने 15 दिन में दूध का दूध और पानी का पानी करने के लिए कहा था, कुछ नहीं हुआ, एसआईटी गठित की किन्तु 15 दिन बीत जाने पर एसआईटी का समय फिर 15 दिन बढ़ा दिया गया। लेकिन ये बचा नहीं पायेंगे कांग्रेस के कार्यकर्ता मजबूती से खड़े हो गये हैं। गरीबों, दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों के घरों पर बुलडोजर चलाने वाली सरकार से कांग्रेस पार्टी चुन चुन पर हिसाब लेगी। उन्होने कहा कि हम लोग अयोध्या दर्शन करने गये थे पूरी सरकार लग गयी हमें दर्शन करने से रोकने में, हिरासत में रखा गया, लेकिन हम लोग डटे रहे, अंततः इनको झुकना पड़ा और दर्शन कराना पड़ा। आज आम जनता कांग्रेस पार्टी की ओर देख रही है। हम राहुल जी के सिपाही हैं, प्रभारी जी के साथ मिलकर हम सभी लोग पूरी ताकत के साथ संघर्ष करेंगे। उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान को हाथ में लेकर हर वर्ग को उसका अधिकार और सम्मान दिलायेगी। 

प्रवक्ता डॉ0 उमा शंकर पाण्डेय ने बताया कि इस मौके पर अ0भा0 कांग्रेस कमेटी के सचिव-सहप्रभारीगण सर्वश्री धीरज गुर्जर, श्री राजेश तिवारी एवं श्री तौकीर आलम, सांसद श्री तनुज पुनिया, विधायक श्री वीरेन्द्र चौधरी, राष्ट्रीय सचिव श्री विदित चौधरी एवं श्री सुशील पासी, अ0भा0 कांग्रेस कमेटी विचार विभाग के चेयरमैन-पूर्व सांसद श्री संदीप दीक्षित, पूर्व सांसद श्री पी0एल0 पुनिया,  पूर्व सांसद श्री ए0पी0 गौतम, पूर्व सांसद कु0 दानिश अली, पूर्व विधायक एवं अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन श्री सोहेल अंसारी, पूर्व विधायक श्री सतीश अजमानी, श्री श्यामकिशोर शुक्ल, श्री गयादीन अनुरागी, श्री नदीम जावेद, पूर्व एमएलसी श्री दीपक सिंह, पूर्व मंत्री डॉ0 मसूद, पिछड़ा वर्ग विभाग के चेयरमैन श्री मनोज यादव, सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष डा0 प्रमोद पाण्डेय सहित हजारों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद हैं। कार्यक्रम का संचालन श्री तारिक सिद्दीकी ने किया।

Report : Aamir Rizvi

Post a Comment