बिजनौर : भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चे का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर बासित अली को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी
रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर
बिजनौर : भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चे का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर बासित अली को बिजनौर के भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चे के पूर्व जिला अध्यक्ष इरशाद अहमद सहित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी
मेरठ निवासी कुंवर बासित के भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से सभी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर फैल गई है इस मौके पर बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चे के पूर्व जिला अध्यक्ष इरशाद अहमद ने बयान जारी कर कहा है कि मैं नितिन नवीन जी का दिल की गहराई से शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने कुंवर बासित अली को मोर्चे का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है
उन्होंने आगे कहा कि बासित अली पार्टी के सच्चे सिपाही है कुंवर बासित अली हमेशा पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते हैं
और हमेशा उनके दुख सुख में साथ रहते हैं आज पूरे भारतवर्ष में बासित अली के मोर्चे का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर खुशी का माहौल है कुंवर बासित अली मुस्लिम समाज को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने के लिए जी जान से मेहनत करते हैं इससे मुस्लिम समाज को भी लाभ होता है और भारतीय जनता पार्टी को भी लाभ होता है
आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव के बारे में उन्होंने कहा कि हम एक बार फिर भारी बहुमत के साथ प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएंगे भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा सबका साथ सबका विकास की नीति पर चलकर समाज के सभी वर्गों का हर संभव विकास किया है बीजेपी की जनकल्याणकारी नीतियों की वजह से ही समझ में सभी लोग सुखी है और बेरोजगार लोगों को रोजगार दिया जा रहा है




Post a Comment