BREAKING NEWS

Big story

News

बिजनौर : जश्न-ए-मुशायरा में शायरों ने देशभक्ति और भाईचारे का पैगाम दिया

बिजनौर : जश्न-ए-मुशायरा में शायरों ने देशभक्ति और भाईचारे का पैगाम दिया

पत्रकार और समाजसेवी फहीम अख्तर उर्फ राजा जश्ने मुशायरा के रहे मेहमान ए खुसूसी 

रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर 

बिजनौर, 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ए एन पोएट्री इवेंट की ओर से मोहल्ला बुखारा, बिजनौर में जश्न-ए-मुशायरा का आयोजन किया गया। मुशायरे के कनवीनर जीशान कमर बिजनौरी और अशरफ बिजनौरी के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे मशहूर शायरों और फनकारों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

बिजनौर : जश्न-ए-मुशायरा में शायरों ने देशभक्ति और भाईचारे का पैगाम दिया

मुशायरे की सदारत मशहूर शायर फारूक बिजनौरी ने की, जबकि निजामत जीशान कमर बिजनौरी ने की। कार्यक्रम में बिजनौर के समाजसेवी पत्रकार फहीम अख्तर उर्फ राजा मेहमान-ए-खुसूसी के रूप में मौजूद रहे।

मुशायरे में शायरों ने देशभक्ति, स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों, सामाजिक परिस्थितियों और मौजूदा हालात को अपने कलाम के माध्यम से सामने रखा। शायरों ने देश की एकता, भाईचारे, सामाजिक जिम्मेदारी और आजादी के संघर्ष को अपनी शायरी में प्रमुखता से उठाया।

इस अवसर पर ए एन पोएट्री इवेंट की ओर से मुशायरे के सदर शायर फारूक बिजनौरी को शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके साहित्यिक योगदान और मुशायरे में उनकी सदारत की सराहना की।

मुशायरे में अकरम नगीनवी, आफताब नोमानी नजीबाबादी, शाहिद नगीनवी, डॉक्टर इलियास अंसारी नजीबाबादी, शाकिर रिजवी जलालाबादी, इमरान, सागर नगीनवी, शफाक बिजनौरी, अब्दुल समद आजाद, खुर्शीद बुखारवी, खुर्शीद अब्बासी एडवोकेट, नवाज बिजनौरी, जीशान कमर, अशरफ बिजनौरी, साजिद सागर, नदीम आसिम, नजाकत अमीन और शान मिर्जा बिजनौरी सहित स्थानीय व बाहर से आए शायरों ने अपना कलाम पेश कीं।

ए एन पोएट्री इवेंट के सचिव जीशान कमर बिजनौरी ने सभी शायरों और उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश को आजाद कराने वाले वीरों की कुर्बानियों को याद करने का अवसर है। उन्होंने आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और एकता को मजबूत करने की जिम्मेदारी पर भी जोर दिया।


Post a Comment