बिजनौर : शिक्षकों की समस्याओं और उनके अधिकारों को उठाना ही मेरी प्राथमिकता - सपा एमएलसी प्रत्याशी
रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर
बिजनौर, दिनांक 17 जून 2026 : आज दिनांक 17 जून 2026 को स्वाति वीरा के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी मोहम्मद दानिश अख्तर अख्तर के चुनाव प्रभारी मुनी देव शर्मा की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में आगामी शिक्षक विधान परिषद चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान बिजनौर क्षेत्र के बूथों की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को सौंपी गई तथा बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, शिक्षकों से संपर्क एवं चुनावी तैयारियों को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सौंपे गए दायित्वों को पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ निभाने का संकल्प लिया। मोहम्मद दानिश अख्तर ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं और उनके अधिकारों को मजबूती से उठाना प्राथमिकता है तथा संगठनात्मक स्तर पर सभी कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।
बैठक में पार्टी के पदाधिकारी, शिक्षक प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Post a Comment