BREAKING NEWS

Big story

News

बिजनौर : महिला आयोग सदस्य ने जनसुनवाई कर सुनीं महिलाओं की समस्याएं

बिजनौर : महिला आयोग सदस्य ने जनसुनवाई कर सुनीं महिलाओं की समस्याएं, छह शिकायतों के निस्तारण के दिए निर्देश

रिपोर्ट शकील अहमद बिजनौर 

बिजनौर : महिला आयोग सदस्य ने जनसुनवाई कर सुनीं महिलाओं की समस्याएं

बिजनौर, 20 नवंबर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में महिला जनसुनवाई कर महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं एवं युवतियों से संबंधित शिकायतों के प्रति संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ कार्य करें तथा प्राप्त शिकायतों पर तत्परता से कार्रवाई सुनिश्चित करें।

जनसुनवाई के दौरान घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न सहित महिलाओं से संबंधित विभिन्न समस्याओं के कुल छह प्रकरण प्राप्त हुए। महिला आयोग सदस्य ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पुलिस एवं अन्य विभागीय अधिकारियों को उनके शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। अवनी सिंह ने कहा कि महिलाएं अपने ऊपर होने वाले किसी भी प्रकार के उत्पीड़न को चुपचाप सहन न करें, बल्कि उसके विरुद्ध आवाज उठाएं और अन्याय का सामना करने के लिए आगे आएं।

जनसुनवाई के उपरांत महिला आयोग सदस्य ने कांशीराम कॉलोनी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र पर उपलब्ध विभिन्न व्यवस्थाओं, बच्चों एवं महिलाओं को प्रदान की जा रही सुविधाओं तथा संबंधित गतिविधियों का गहनता से जायजा लिया कार्यक्रम के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी, बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकाएं तथा अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment