BREAKING NEWS

Big story

News

बिजनौर : एग्रो क्लाइमेटिक जनपद स्तरीय किसान मेले का हुआ आयोजन

बिजनौर : एग्रो क्लाइमेटिक जनपद स्तरीय किसान मेले का हुआ आयोजन

रिपोर्ट शकील अहमद 

बिजनौर : किसान मेले का हुआ आयोजन ड्रैगन फ्रूट, पैशन फ्रूट सहित अन्य फसलों के विविधीकरण पर दिया गया जोर दिनांक 22.11.2026 को श्री जोगिंदर सिंह जिलाधिकारी महोदय बिजनौर की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्टी-2026 एवं कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत एक दिवसीय एग्रो क्लाइमेटिक जनपद स्तरीय किसान मेले का आयोजन विदुर कुटी घाट दारानगर गंज में किया गया। 

बिजनौर : एग्रो क्लाइमेटिक जनपद स्तरीय किसान मेले का हुआ आयोजन

मेले में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय साकेंद्र प्रताप चौधरी अध्यक्ष जिला पंचायत बिजनौर द्वारा प्रतिभाग किया गया। कृषक मिले/गोष्ठी में श्री रणविजय सिंह मुख्य विकास अधिकारी बिजनौर, डॉक्टर घनश्याम वर्मा उप कृषि निदेशक बिजनौर, श्री जसवीर सिंह तेवतिया जिला कृषि अधिकारी बिजनौर, डॉक्टर के के सिंह, प्रभारी कृषि विज्ञान केंद्र नगीना, श्री राजवीर सिंह ए आर कोऑपरेटिव, डॉक्टर लोकेश कुमार अग्रवाल मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी बिजनौर एवं कई हजार किसानों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

सर्वप्रथम मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष महोदय द्वारा मेला/ गोष्ठी का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। तत्पश्चात मेला/गोष्ठी में दीप प्रज्वलित कर गोष्ठी और मेला /गोष्टी का शुभारंभ किया गया।

मुख्य अतिथि द्वारा अपने संबोधन में मेला/ गोष्ठी में दुर-दराज से आई कृषक भाइयों से रबी सीजन की मुख्यतः फसल गेहूं व सरसों की समय से बुवाई करने हेतु अनुरोध किया गया, क्योंकि समय से बुवाई करने पर फसल की पैदावार अधिक होती है साथ ही किसान भाइयों से जैविक खेती करने हेतु भी आग्रह किया गया। किसान भाइयों से परंपरागत कृषि के साथ-साथ कृषि में यंत्रीकरण को अपनाने हेतु अनुरोध किया गया इससे किसान कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। इसी क्रम में श्री आदित्य सिंह पुत्र श्री जितेंद्र सिंह ग्राम हमीदपुर विकासखंड मोहम्मदपुर देवमल को कस्टम हायरिंग सेंटर के अंतर्गत कुल चार लाख का अनुदान की धनराशि पर ट्रैक्टर की चाबी प्रदान की गई।

श्री जोगिंदर सिंह जिलाधिकारी महोदय बिजनौर द्वारा रबी उत्पादकता गोष्टी -2026 एवं कृषक मेले /गोष्ठी में उपस्थित कृषि एवं कृषि से संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया की विभाग में चल रही समस्त योजनाओं का जनपद के कृषकों में व्यापक प्रचार- प्रसार करे। कृषि वैज्ञानिक कृषि की नवीनतम तकनीकी जानकारी कृषकों को उपलब्ध कराये ताकि जनपद के कृषक कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त कर लाभान्वित हो सके। साथ ही गोष्ठी में पराली प्रबंधन के विषय में विस्तृत रूप से अवगत कराते हुए कृषक भाइयों से अपील की गई की फसल अवशेषों को ना जलाकर जैविक खाद का उत्पादन करें ताकि जैविक खाद को अपने खेतों में डालकर खेतों की मिट्टी की उर्वरकता बढ़ाई जा सके और अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सके। साथ ही कृषक भाइयों से मृदा परीक्षण के उपरांत ही उर्वरकों का प्रयोग करने हेतु आग्रह किया गया। साथ अधिकारियों को प्रत्येक विकासखंड में 20 से 25 कृषक जैविक खेती के तैयार करें जिससे जनपद के अन्य कृषकों को भी उनके यहां भ्रमण कराकर जैविक खेती करने हेतु प्रेरित किया जा सके। 

श्री रणविजय सिंह मुख्य विकास अधिकारी बिजनौर ने अपने संबोधन में कृषक भाइयों से कृषि वैज्ञानिकों एवं अन्य अधिकारियों द्वारा जो जानकारी दी गई है, उनके अनुसार ही अपनी फसलों में उर्वरकों का प्रयोग करें ताकि कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त कर अपनी आय में उत्तरोत्तर वृद्धि प्राप्त कर सकें।

डॉ घनश्याम वर्मा उप कृषि निदेशक बिजनौर द्वारा अपने संबोधन में कृषि विभाग में संचालित की जा रही योजनाओं एवं उनमें देय अनुदान  के विषय में विस्तृत रूप से कृषक भाइयों को जानकारी दी गई। साथ ही गन्ने के साथ सह-फसली खेती के विषय में भी जानकारी दी गई। जनपद के कृषकों द्वारा सह-फसली  के रूप में सरसों, मसूर,उड़द, मूंग अन्य सब्जी की फसलों के साथ-साथ तिल एवं अन्य फसलों का प्रयोग किया गया है जिससे जनपद का तिलहनी फसलों का क्षेत्रफल बढ़ा  है।

डॉ केके सिंह प्रभारी कृषि विज्ञान के नगीना द्वारा मेला/गोष्टी में उपस्थित कृषकों को रबी फसलों के विषय में नवीनतम जानकारी देते हुए फसलों के बोने एवं फसलों की बुवाई के समय पर बरती जाने वाली सावधानियों के विषय में जानकारी दी गई साथ ही रबी फसलों में लगने वाले कीट एवं रोग से बचाव आदि के विषय में भी अवगत कराया गया।

डॉ लोकेश कुमार अग्रवाल मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा पशुपालन विभाग में चल रही समस्त योजनाओं के विषय में गोष्टी/ मेले में आए कृषक भाइयों को विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।

श्री राजवीर सिंह और कोऑपरेटिव द्वारा गोष्ठी में उपस्थित कृषकों को सहकारिता विभाग में उपलब्ध उर्वरकों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी उपलब्ध कराई गई।

श्री जसवीर सिंह तेवतिया जिला कृषि अधिकारी बिजनौर द्वारा मेला  गोष्ठी में उपस्थित कृषक को को कृषि निवेश एवं विभाग में चल रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए किसान भाइयों से अपेक्षा की गई कि किसान भाई गन्ने के साथ-साथ सह-फसली खेती करें जिसमें मुख्यतः तिलहनी फसलों की बुवाई करने की जानकारी दी गई। अंत में  डॉ घनश्याम वर्मा बिजनौर द्वारा अध्यक्ष महोदय की अनुमति से गोष्ठी में आए अधिकारियों एवं कृषको का धन्यवाद देते हुए गोष्ठियों मेले का समापन किया गया।

Post a Comment