समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल की किसान नौजवान पटेल यात्रा का आज गोरखपुर-महराजगंज के बीच जगह-जगह स्वागत हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों, नौजवानों, समेत सभी का भरोसा खो दिया है। जनता विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से हटाकर अपमान का बदला लेगी। श्री अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने पर ही प्रदेश का विकास होगा। श्री पटेल के साथ एमएलसी श्री संतोष यादव सनी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अखिलेश कटियार मौजूद रहे।
पनियरा विधानसभा के परतावल चौराहे पर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। श्री नरेश उत्तम पटेल ने सभा को संबोधित किया। सदर विधानसभा के पुरैना खंडी चौराहा पर आयोजित सभा में निर्मेश मंगल, अतुल पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष विजय यादव, लोहिया वाहिनी के उपाध्यक्ष बुद्धिराज यादव, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष युवजन सभा अमरजीत उर्फ पप्पू यादव समेत अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सिसवां विधानसभा के निचलौल तहसील में जिला पंचायत सदस्य जितेन्द्र यादव, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव कयामुद्दीन, पूर्व जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी रवि यादव समेत अन्य नेताओं ने स्वागत किया।
पार्टी जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन, अमीर खान, राजेश यादव, श्रीपति आजाद, बदरेश कनौजिया, दिलीप शुक्ला समेत अन्य नेताओं ने स्वागत किया। फरेन्दा विधानसभा में पूर्व विधायक विनोद मणि त्रिपाठी, सरजू यादव, अमित चौबे, एजाज खान, राम प्रकाश सिंह, अरशद खान अन्य नेताओं ने स्वागत किया और सभा का आयोजन किया।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
Post a Comment