BREAKING NEWS

Big story

News

#Brajesh pathak : कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि

Brajesh pathak : कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि

deputy chief minister, Brajesh Pathak


#Brajesh pathak : कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि

deputy chief minister, Brajesh Pathak


*कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि: ब्रजेश पाठक*

डिप्टी सीएम Brajesh pathak ने भाजपा कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

भाजपा को प्रचंड जीत दिलाने की अपील

प्रदेश भर से मिले सम्मान को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कार्यकर्ताओं को समर्पित किया

#Brajesh pathak : कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि

लखनऊ। 25 सितंबर

लखनऊ के कैंट विधानसभा क्षेत्र में सोमवार (monday) को उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने एक अनोखी पहल की। डिप्टी सीएम Brajesh pathak ने खुद को मिले सभी उपहार भाजपा के जुझारू कार्यकर्ताओं को भेंट किए। डिप्टी सीएम Brajesh pathak से उपहार पाने के बाद कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऐसा सम्मान हमें पहले कभी नहीं मिला। मौका था भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं के स्वागत समारोह का।

कार्यकर्ताओ का सम्मान 

चारबाग के होटल स्योना रेजिडेंसी में नवनियुक्त  महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, कार्यकर्ता और पदाधिकारियों का अभिनंदन समारोह हुआ। डिप्टी सीएम ने प्रदेश भर से मिले सम्मान स्वरूप उपहारों को कार्यकर्ताओं को वितरित किए। उन्होंने कहा कि यह उपहार नहीं सम्मान है, जो आपकी बदौलत हमें पूरे प्रदेश में मिला है। उसमें आपकी भागीदारी अहम है। बिना आपके सहयोग के हम और पार्टी आगे नहीं बढ़ सकती है। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सम्मानित किया।

चुनाव की तैयारी तेज़ 

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि लोकसभा का चुनाव नजदीक आ रहा है। सभी को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। पार्टी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। ऐसे में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। प्रत्येक वोटर को घर से निकलकर वोट डालने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि बाकी पार्टियां झूठ-फरेब और गुंडई के बूते चुनाव जीतना चाहते हैं। प्रदेश की जनता उन्हें सबक सिखाएगी। भाजपा की प्रचंड जीत होगी।



Post a Comment