BREAKING NEWS

Big story

News

माही बनें जियोमार्ट ब्रांड के ब्रांड एंबेसडर


माही बनें जियोमार्ट ब्रांड के ब्रांड एंबेसडर

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर 2023:- रिलायंस रिटेल के जियोमार्ट ने भारतीय क्रिकेट आइकन महेंद्र सिंह धोनी को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। इसके साथ ही जियोमार्ट ने अपने फेस्टिव कैंपेन का नाम बदल दिया है धोनी के ब्रांड अम्बेसेडर बनते ही इसका नाम  ‘जियो उत्सव, सेलिब्रेशन ऑफ इंडिया’ किया गया है। जियोमार्ट की यह फेस्टिव कैंपेन सेल ग्राहकों के लिए 8 अक्टूबर, 2023 से आएगी 

धोनी ने इस मौके पर क्या कहा 

क्रिकेट के दीवानों में माही के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी ने कहा, “भारत अपनी जीवंत संस्कृति, लोगों और त्योहारों के लिए जाना जाता है, जियोमार्ट का ‘जियो उत्सव का कैंपेन’ भारत और यहाँ के रहने वाले लोगों के उत्सव का एक प्रतीक है। धोनी ने कहा की मैं जियोमार्ट के साथ जुड़ने और लाखों भारतीयों की खरीदारी यात्रा का हिस्सा बनने पर बेहद उत्साहित हूं।“

माही का हुआ भव्य स्वागत 

क्रिकेट के आइडियल और भारत को विश्व विजेता बनाने वाले धोनी का ब्रांड एंबेसडर के तौर पर स्वागत करते हुए जियोमार्ट ग्रुप के सीईओ, संदीप वरागंती ने बताया, “ब्रांड एंबेसडर के रूप में एमएस धोनी एकदम सटीक पसंद हैं, धोनी आज भी क्रिकेट के सरताज है  धोनी का व्यक्तित्व जियोमार्ट की तरह ही विश्वसनीय है, ग्राहकों के भरोसे की वजह है। धोनी ने क्रिकेट के दीवानो को देश को जश्न मनाने के कई मौके दिए, और देश का मान सम्मान बढ़ाया हैं, और अब धोनी की अगुवाई में ग्राहकों को जियोमार्ट पर जश्न मनाने का एक और मौका मिल रहा है और जियोमार्ट पर ग्राहकों की 'शॉपिंग' इस जश्न का एक अभिन्न अंग है।“

जियोमार्ट पर है लाखों प्रोडक्ट 

जियोमार्ट पर इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर फैशन और सौंदर्य और घरेलू सजावट के सामान जैसे लाखों ग्राहकों के मनपसंद और विश्वनीय उत्पाद उपलब्ध है।






जियोमार्ट प्लेटफॉर्म पर ग्राहकों के लिए अर्बन लैडर, रिलायंस ट्रेंड्स, रिलायंस ज्वेल्स, हैमलीज़ सहित रिलायंस के स्वामित्व वाले ब्रांडों के लाखों उत्पाद शामिल हैं।

माही को भेंट की गई मधुबनी पेंटिंग 

जियोमार्ट के ई कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म पर वर्तमान में 1000 से अधिक कारीगरों के करीब 1.5 लाख उत्पाद बेचे जा रहे हैं। इस कैंपेन की शूटिंग के हिस्से के रूप में, जियोमार्ट के ceo वरागंती ने ms dhoni को बिहार की कारीगर अंबिका देवी द्वारा बनाई गई एक शानदार मधुबनी पेंटिंग भी भेंट की। जियोमार्ट के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर माही 45 सेकेंड की फिल्म में भी नजर आएंगे।


Post a Comment