BREAKING NEWS

Big story

News

अखिलेश यादव को भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने का न्योता

अखिलेश यादव को भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने का न्योता 

लखनऊ, 22 फरवरी 2024

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की तरफ से कल कांग्रेस और सपा के गठबंधन की घोषणा होने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष श्री अजय राय और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के उत्तर प्रदेश के संयोजक पूर्व राज्यसभा सांसद श्री पी. एल . पुनिया कांग्रेस नेताओं के साथ समाजवादी पार्टी के कार्यालय पहुंचे और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे की तरफ से सपा अध्यक्ष को भेजे गए आमंत्रण पत्र को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी को सौंपा , जहां पर राष्ट्रीय प्रवक्ता डस्ब् उदयवीर सिंह भी उपस्थित थे, कांग्रेस द्वारा दिए गए आमंत्रण पर समाजवादी पार्टी की तरफ से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने की पुष्टि की गई।

अखिलेश यादव कांग्रेस की यात्रा में होंगे शामिल 

अंशू अवस्थी ने बताया समाजवादी पार्टी के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने सपा अध्यक्ष के भारत जोड़ने यात्रा में शामिल होने की पुष्टि करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आगरा में राहुल गांधी के साथ यात्रा में शामिल होंगे। अंशू अवस्थी ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दूसरे चरण में दिनांक 25 फरवरी को आगरा में टेढ़ी  बगिया स्थित आंबेडकर प्रतिमा पर शामिल होंगें और भारत जोड़ो न्याय यात्रा आगरा के शाहदरा चौराहे से नुनिहाली रोड होते हुए आगरा फोर्ट होते हुए फतेहाबाद रोड के आगे प्रताप पुर चौराहा से ग्वालियर रोड की तरफ से फतेहपुर सीकरी जायेगी।

आमंत्रण पत्र देने गए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के उत्तर प्रदेश के संयोजक पी.एल . पुनिया के साथ प्रमुख रूप से पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश चेयरमैन मनोज यादव, जिला अध्यक्ष लखनऊ वेद प्रकाश त्रिपाठी, प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी, प्रदेश महासचिव मुकेश सिंह चौहान, प्रवक्ता सचिन रावत, ललन कुमार , राष्ट्रिय कोर्डिनेटर शमीम खान, शामिल रहे।

देश के लोग डरने वाले नहीं, कांग्रेस सत्यपाल मलिक के साथ है - अजय राय

लखनऊ, 22 फरवरी 2024

भारत के पूर्व सांसद और जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के घर सी.बी.आई छापे पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने तीखी प्रतिक्रिया दी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि हार के डर से किसानों के, युवाओं के, महंगाई - बेरोजगारी पर सवाल पूछने वालों को डराने की कोशिश हो रही है, हम सत्यपाल मलिक के साथ हैं कांग्रेस पार्टी तानाशाही का पुरजोर विरोध करती रहेगी।

अन्नदाता काफी आक्रोशित-अजय राय 

पूरे देश में जिस तरह से किसान आंदोलन हो रहा है, जो सड़क पर बड़ी-बड़ी कीलें और बैरियर लगाये जा रहे हैं, सीमेंट कंक्रीट की दीवारें खड़ी की जा रही हैं, उससे देश का अन्नदाता काफी आक्रोशित है और भारतीय जनता पार्टी के सर्वे रिपोर्ट में हार स्पष्ट हो चुकी है मलिक जी सदैव किसानों के प्रति समर्पित रहे हैं आज इसी वजह से श्री सत्यपाल मलिक जब अस्पताल में है तब ये कार्यवाही की जा रही है, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के द्वारा दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा जनता 2024 में उसका जवाब देने जा रही है, भाजपा के नेताओं ने उत्तर प्रदेश की जनता से बेरोजगारी दूर करने, अपराध कम करने, और सामाजिक न्याय करने , के नाम पर वोट लिया था जनता 2024 में इनका नशा उतार देगी, भाजपा के नेताओं को सत्ता का नशा हो गया है

कांग्रेस कार्यालय पर मनाई गई पुण्यतिथि

लखनऊ, 22 फरवरी 2024

स्वतंत्र भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मौलाना अबुल कलाम आजाद एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की धर्मपत्नी श्रीमती कस्तूरबा गांधी जी की पुण्यतिथि प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर मनाई गई। इस मौके पर आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री अजय राय जी ने उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर अपने सम्बोधन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री अजय राय ने कहा की मौलाना आज़ाद का उद्देश्य जहां अंग्रेज़ों की तानाशाही और गुलामी का विरोध करना था, आजादी के आंदोलन के समय देश में विभिन्न संप्रदाय और धर्म के बीच में  मेलजोल और हिंदू-मुस्लिम एकता मैं मौलाना आजाद ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । 

त्याग और बलिदान को किया गया याद 

उन्होंने ‘असहयोग आन्दोलन’, ‘हिन्दुस्तान छोड़ो’ और ‘ख़लिफ़त आन्दोलन’ में भी हिस्सा लिया। महात्मा गांधी, डॉ. मुख़तार अहमद अंसारी, हकीम अजमल ख़ाँ और अली भाइयों के साथ उनके बहुत अच्छे संबन्ध रहे। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की दूरदर्शी सोच के तहत विश्व स्तरीय आई.आई.टी आई.आई.एम बनाने की सोच को मौलाना आजाद ने देश के प्रथम शिक्षा मंत्री रहते हुए साकार करने का काम किया आज भारत की आई.आ.ईटी आई.आई.एम जैसे तमाम विश्व स्तरीय संस्थान पूरे विश्व में भारत का गौरव बढ़ाते हैं,  गाँधी जी के अहिंसा के दर्शन से वह बहुत प्रभावित थे। गांधी जी के नेतृत्व पर उन्हें पूरा विश्वास था। गांधी के चिंतन और सिद्धांतों के प्रसार के लिए उन्होंने पूरे देश का भ्रमण किया।

श्री अजय राय ने राष्ट्रपिता बापू की पत्नी कस्तूरबा को याद करते हुए कहा कस्तूरबा गांधी सच में एक महान महिला थी और उन्होंने जो त्याग किया उनके त्याग और बलिदान से ही बापू ने देश की आज़ादी की लड़ाई में अपना महत्वपूर्ण समय दे पाए,और पूरे देश में अंग्रेजी हुकूमत के जुल्मों के खिलाफ़ लड़ने और आजादी की अलख जगा दी, बापू स्वयं कहां करते थे की “बा“ ने हर एक निर्णय में साथ देकर उन्हें और मजबूत किया।

निधन पर शोक किया व्यक्त 

हिन्दुस्तान समाचार पत्र के डिप्टी ब्यूरो चीफ वरिष्ठ पत्रकार श्री अजित खरे के पिता जी के निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष & पूर्व मंत्री श्री अजय राय ने शोक व्यक्त किया है और पीड़ित परिवार के प्रति कांग्रेस पार्टी की तरफ से अपनी शोक संवेदना प्रेषित की है, श्री अजय राय ने अपने शोक संदेश में कहा है कि दुख की इस असमय घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं हैं, पूरी कांग्रेस पार्टी इस दुख के समय उनके साथ खड़ी है।

Post a Comment