राहुल गांधी की भारत जोडो न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश में
लखनऊ, 19 फरवरी 2024
राहुल गांधी जी के नेतृत्व में चल रही ‘‘भारत जोडो न्याय यात्रा’’ जो कि दिनांक 20 फरवरी दिन मंगलवार को अपरान्ह लगभग 2ः00 बजे जनपद रायबरेली से होते हुए लखनऊ की सीमा में प्रवेश करेगी।
उक्त विषय पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री श्री नकुल दुबे ने कहा कि आज देश में जिस तरह से फिरकापरस्त ताकतों ने अपने पैर पसार लिए हैं उससे देश के आम जनमानस के अधिकारों का हनन हो रहा है। भाजपा द्वारा सभी संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है। देश में भय एवं नफरत का माहौल है। देश के युवाओं, किसानों, श्रमिकों, महिलाओं के साथ साथ समाज के सभी वर्गों के लोगों के साथ अन्याय हो रहा है। देश के लोकतंत्र एवं संविधान को कमजोर करने का कुचक्र रचा जा रहा है। जिसको देखते हुए हमारे नेता श्री राहुल गांधी जी ने इससे पूर्व भी लगभग 4500 किलोमीटर की पैदल भारत जोड़ो यात्रा निकालकर नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने का कार्य किया।
भारत जोडो न्याय यात्रा
उन्होंने कहा कि इसी क्रम में एक बार फिर जननायक श्री राहुल गांधी जी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान देश के युवाओं, किसानों, श्रमिकों, महिलाओं के साथ साथ समाज के सभी वर्गों के लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को समझ रहे हैं और भविष्य में उन्हें दूर करने का आश्वासन दे रहे हैं।
प्रेसवार्ता में जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि जननायक श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में चल रही ‘‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’’ कल दिनांक 20 फरवरी 2024 को राजधानी लखनऊ में निगोहा टोल रायबरेली रोड़ से प्रारंभ होकर मदाखेड़ा मंदिर, मोहनलाल गंज, कल्ली बाजार, कालिंदी पार्क मोड़ उतरठिया, तेली बाग (शनि मंदिर) होते हुए के0के0सी0 चारबाग (नियर रेलवे स्टेडियम चारबाग) समय अपरान्ह लगभग 2ः30 बजे पहुंचकर चारबाग (नत्था होटल मोड़) होते हुए नाका चौराहा, दुगावा, रकाबगंज चौराहा, राजाबाजार, मेडिकल कॉलेज चौराहा, चरक चौराहा, चौक चौराहा होते हुए “घन्टाघर“ पर लगभग 5ः00 बजे यात्रा पहुंचेगी जहां पर मा0 श्री राहुल जी जनसभा को संबोधित करेंगे।
श्री त्रिपाठी ने बताया कि तद्पश्चात यात्रा ठाकुरगंज, बालागंज, दुबग्गा तिराहा व बुद्धेश्वर ओवरब्रिज होते हुए पारा, अवध हास्पिटल चौराहा, पिकडली होटल तिराहा, चिल्लावा, सैनिक स्कूल, दरोगा खेडा होते हुए बंथरा (नियर थाना बंथरा) में रात्रि विश्राम करेगी। तदोपरान्त 21 फरवरी 2024 को प्रातः 8ः30 बजे यात्रा पुनः प्रारंभ होकर जनपद उन्नाव के लिए प्रस्थान करेगी।
Post a Comment