BREAKING NEWS

Big story

News

उत्तर प्रदेश के छात्रों ने मारी बाज़ी, रिलायंस फाउंडेशन अंडरग्रेजुएट स्कॉलरशिप 2023-24 के लिए 641 छात्र चयनित

उत्तर प्रदेश के छात्रों ने मारी बाज़ी, रिलायंस फाउंडेशन अंडरग्रेजुएट स्कॉलरशिप 2023-24 के लिए 641 छात्र चयनित

उत्तर प्रदेश के छात्रों ने मारी बाज़ी, रिलायंस फाउंडेशन अंडरग्रेजुएट स्कॉलरशिप 2023-24 के लिए 641 छात्र चयनित

रिलायंस फाउंडेशन ने 2 लाख तक की स्कॉलरशिप के लिए 5 हजार अंडरग्रेजुएट छात्रों के नामों की घोषणा की

·       चयनित हुए 5 हजार छात्रों के नामों की हुई घोषणा

·       5,500 से अधिक शैक्षणिक संस्थानों के 58,000 से अधिक छात्रों ने स्कॉलरशिप के लिए किया था आवेदन 

·      रिजल्ट www.reliancefoundation.org पर देखा जा सकता है

·       यह भारत की सबसे बड़ी समावेशी और विविध उच्च शिक्षा छात्रवृत्तियों में से एक है।

लखनऊ, 09 फरवरी, 2024: रिलायंस फाउंडेशन अंडरग्रेजुएट स्कॉलरशिप 2023-24 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। देश भर से पांच हजार छात्रों को स्कॉलरशिप के लिए चुना गया है। इसमें से उत्तर प्रदेश राज्य के 641 छात्रों ने उत्तीर्ण होकर उत्तर प्रदेश राज्य का नाम ऊँचा किया है ज्ञात हो कि इस स्कॉलरशिप के लिए भारत के सभी 35 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में ये छात्र चुने गए हैं, जिसमें उत्तर प्रदेश अव्वल रहा है 

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में यह भारत की सबसे बड़ी और समावेशी छात्रवृत्तियों में से एक है। स्कॉलरशिप में छात्रों को 2 लाख रुपये तक के अनुदान के साथ, पूर्व छात्रों के नेटवर्क का हिस्सा बनने और जुड़ने का अवसर मिलता है।

read more related post : विद्यार्थी शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए भारत में, किसी भी विषय में स्कॉलरशिप के लिए अर्ज़ी दे सकते हैं, आख़िरी तारीख़ – 15 अक्तूबर, 2023

5000 विद्यार्थियों का चयन

भारत के 35 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 5,500 से अधिक शैक्षणिक संस्थानों के 58,000 से अधिक छात्रों ने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया था। इनमें से 5000 विद्यार्थियों का चयन एक व्यवस्थित और सघन प्रक्रिया के माध्यम से किया गया। एप्टीट्यूड टेस्ट और 12वीं कक्षा में छात्रों के प्रदर्शन को इसका आधार बनाया गया। चयनित छात्रों में से 75% की वार्षिक घरेलू आय 2.5 लाख से कम है।

आवेदन का रिजल्ट www.reliancefoundation.org से देख सकते हैं।

रिलायंस फाउंडेशन अंडरग्रेजुएट स्कॉलरशिप का उद्देश्य ऐसे छात्रों की सहायता करना है जो खुद को और अपने समुदायों को ऊपर उठाने के साथ साथ देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान कर सकें। योग्यता व साधनों की उपलब्धता (मेरिट कम मीन्स) के आधार पर छात्रों का चयन किया जाता है। ताकी वे बिना किसी वित्तीय बोझ के अपनी स्नातक की पढ़ाई जारी रख सकें।

‘मेरिट कम मीन्स’ तरीका 

छात्रों में उनकी शिक्षा, उत्कृष्टता और नवाचार के अपने व्यापक दृष्टिकोण के आधार पर, रिलायंस फाउंडेशन लगातार यह सुनिश्चित करने का लगातार प्रयास कर रहा है कि ‘मेरिट कम मीन्स’ तरीके से स्नातक छात्रों के एक मजबूत एवं विविध समूह का चयन हो, युवाओं की क्षमता और योग्यता उजागर हो और उनके टैलेंट से राष्ट्र नई ऊंचाइयों को छुए। अब तक रिलायंस ने छात्रों को 23,136 छात्रवृत्तियां प्रदान की हैं, जिनमें से 48% लड़कियां हैं और 3,001 दिव्यांग छात्र भी हैं।

इस वर्ष के छात्रों के समूह में वाणिज्य, आर्ट, व्यवसाय/प्रबंधन, कंप्यूटर एप्लीकेशन, विज्ञान, हेल्थ, लॉ, शिक्षा, हॉस्पिटैलिटी, वास्तुकला, इंजीनियरिंग/प्रौद्योगिकी और अन्य स्नातक डिग्री सहित सभी विषयों के छात्र शामिल किये गए हैं।

रिलायंस 1996 से योग्य छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान कर रहा है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए दिसंबर 2022 में रिलायंस के संस्थापक-अध्यक्ष श्री धीरूभाई अंबानी की 90वीं जयंती पर रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर एवं चेयरपर्सन श्रीमती नीता अंबानी ने घोषणा की थी कि वे अगले 10 वर्षों के दौरान 50,000 छात्रवृत्तियां प्रदान करेंगी। स्कॉलरशिप 2023-24 के लिए 5000 छात्रों के नामों की यह घोषणा, भारत के भविष्य के निर्माण के प्रति रिलायंस की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

Post a Comment