BREAKING NEWS

Big story

News

लोकसभा चुनाव 2024 : उत्तर प्रदेश में कांग्रेस-सपा में हुआ गठबंधन

उत्तर प्रदेश की इन लोकसभा 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, सपा समेत INDIA गठबंधन के बाकी दलों को मिलीं 80 में से 63 सीटें

आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के गठबंधन का औपचारिक ऐलान हो गया...अब ये साफ हो गया है कि यूपी में कांग्रेस 17 सीटों पर ही चुनाव लड़ेगी 
उत्तर प्रदेश की इन लोकसभा 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, सपा समेत INDIA गठबंधन के बाकी दलों को मिलीं 80 mमें से 63 सीटें
यूपी कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने इस मौके पर कहा कि इंडिया गठबंधन के तहत पूरे देश में लोकतंत्र को बचाने के लिए और संविधान का सम्मान सुरक्षित रखने के लिए देश की सभी पार्टियों ने जो तय किया था सपा और कांग्रेस यूपी में सीटों के शेयरिंग को लेकर जो लोकसभा सीटें हैं उस पर दोनों दलों के अध्यक्षों के कहने पर एक कमिटी स्थापित की गई, जिसके जरिए सभी पार्टियों को साथ लाकर बीजेपी का मुकाबला और कैसे उसे हरा सकते हैं उस पर तय किया गया उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि उत्तर प्रदेश में आपसी समन्वय से फैसला लिया है कि कांग्रेस यूपी में 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और गठबंधन के तहत अन्य बची हुई 63 सीटों पर इंडिया गठबंधन के जो भी उम्मीदवार होंगे

UP में कांग्रेस इन 17 सीटों पर लड़ेंगी 

जिन 17 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी उनमें रायबरेली, अमेठी, कानपुर नगर, फतेहपुर सीकरी, बांसगांव, सहारनपुर, प्रयागराज, महाराजगंज, वाराणसी, अमरोहा, झांसी, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मथुरा, सीतापुर, बाराबंकी, देवरिया  हैं

सपा-कांग्रेस गठबंधन: अखिलेश और प्रियंका की बात के बाद तय हुआ 

सपा व कांग्रेस के बीच बुधवार सुबह सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा हुई जिसमें कांग्रेस ने 17 सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार है। गठबंधन को अंतिम रूप देने में प्रियंका गांधी व अखिलेश यादव की भूमिका अहम बताई जा रही है बताया जा रहा है कि गठबंधन में अहम भूमिका प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव की रही। दोनों नेताओं के बीच फोन पर विस्तार से चर्चा हुई जिसके बाद गठबंधन को अंतिम रूप देने पर फैसला हुआ। दोनों दलों के बीच हुए निर्णय के मुताबिक, कांग्रेस 17 सीटों पर लड़ेगी। बाकी सीटों पर सपा अपने प्रत्याशी उतारेगी। हाथरस सीट से सपा और सीतापुर सीट से कांग्रेस का उम्मीदवार लड़ेगा।

लखनऊ में भी राहुल की यात्रा में सपा का कोई प्रतिनिधि शामिल नहीं हुआ। इससे यह मान लिया गया था कि यूपी में भी इंडिया गठबंधन टूट गया है। सपा ने भी मंगलवार देर शाम 11 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी थी। इसमें वाराणसी सीट पर भी अपना प्रत्याशी उतार दिया जो कि पहले कांग्रेस को देने की बात कही गई थी। हालांकि, कांग्रेस के सहमत हो जाने के बाद यूपी में इंडिया गठबंधन बना रहेगा।i

सपा ने अब तक करीब 31 सीटों पर प्रत्याशी उतारे

सपा ने मंगलवार को प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की थी। सपा की पहली सूची 30 जनवरी को सामने आई थी। जिसमें 16 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई थी। सपा ने अब तक यूपी की 80 लोकसभा सीट पर करीब 31 उम्मीदवार घोषित कर दिए।

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि मंगला आरती के बाद गर्भ गृह का सीसीटीवी कैमरा बंद कर दिया गया. राहुल जी बाबा के भक्त है, पर भाजपा में उनकी फोटो नहीं जारी करने दिया. उन्होंने दावा किया कि भाजपा का छोटा से छोटा नेता जाता है तो उसकी फोटो मिलती है. राय ने कहा कि पेपर लीक का मुद्दा हर जगह उठ रहा है

सपा से राजेंद्र चौधरी ने कहा 

हम भले लखनऊ में चर्चा कर रहे हैं, लेकिन इसकी चर्चा पूरे देश मे हो रही है, भाजपा उत्तर प्रदेश से ही केंद्र की सत्ता में आई, और इसी उत्तर प्रदेश से केंद्र से जाएगी भी...भारत को बचाने के लिए INDIA गठबंधन बना है

नरेश उत्तम पटेल ने बताया 

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने उचित समय पर इस गठबंधन का स्वरूप रखा,इसका पूरा देश इंतज़ार कर रहा था..लोकसभा चुनाव में अब कम समय बचा है,कांग्रेस और सपा के गठबंधन के माध्यम से भ्र्ष्टाचार, बेरोजगारी,किसानों की अर्थव्यवस्था, गरीबो को न्याय मुद्दों को लेकर साथ मे चुनाव लड़ा जाएगा

उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा में 17 सीट पर बाकी 63 पर सपा उम्मीदवार उतारेगी, मध्यप्रदेश की एक खजुराहो लोकसभा समाजवादी पार्टी लड़ेगी, बाकी सीट पर कांग्रेस का समर्थन करेगी

Rahul GandhI की कानपुर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकली

उन्नाव & कानपुर :: 21 फरवरी

प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया कि 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' 39 वें दिन बुधवार को उत्तर प्रदेश के उन्नाव और कानपुर पहुंची, उन्नाव & कानपुर में जगह -जगह  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को स्वागत करने और अपने प्रिय नेता का दीदार करने के लिए आम जनमानस, महिलाएं ,पुरुष और बच्चे और कांग्रेस नेता & कार्यकर्ता हाथों में पुष्प , फूलों की माला & राहुल गांधी के चित्र लिए, स्नेहिल समर्थन देते हुए हजारों लोगों ने भारत जोड़ों न्याय यात्रा का स्वागत किया। 

भारत जोड़ो न्याय यात्रा लखनऊ से उन्नाव पहुंची जहां जनपद सीमा के बनी में जिलाध्यक्ष आरती बाजपेई के नेतृत्व में हजारों युवा कांग्रेस जनों, वरिष्ठ नेताओं ,कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी जी का स्वागत कर रिसीव किया, इसके बाद नवाबगंज टोल, अजगैन दही चौकी , उन्नाव बाईपास , आवास विकास उन्नाव, , शास्त्री ब्रिज, गुरुद्वारा बड़े चौराहा ,छोटा चौराहा, गांधीनगर चौराहा, आदर्श नगर, गांधी सरोवर मोड, मलाला चौराहा, शुक्लागंज थाने के पास, महिलाओं, छात्रों, युवाओं, कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया अंशू अवस्थी ने बताया कि इसके बाद भारत जोड़ो न्याय यात्रा कानपुर पहुंची जहां राहुल गांधी का भव्य स्वागत फूलों की वर्षा, न्याय यात्रा के समर्थन लिखे होर्डिंग बैनर , जनता के जगह - जगह खड़े हुजूम ने राहुल गांधी के समर्थन में नारे लगाते हुए स्वागत किया, भारत जोड़ो न्याय यात्रा का भव्य और विशाल स्वागत *कानपुर में,नेहरु - गांधी परिवार और कांग्रेस की विरासत को सजोएं कानपुर के कांग्रेस जन, कानपुर की सड़कों पर देखने को मिले, नेहरु -गांधी परिवार से कितना प्यार है कानपुर को, वहां के नेताओं ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद कांग्रेस परंपरा का अहले सफर जारी रखा है, कुछ विशेष दिखा जैसे राहुल राजीव गांधी लिखे होर्डिंग, सोनिया गांधी के प्रति असीम स्नेह के चित्र और होर्डिंग, देशभक्ति से सरोबार माहौल, कितना प्रेम करते हैं अपने प्रिय नेता राहुल गांधी को

राहुल गाँधी ने कहा 

राहुल गांधी ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि भारत जोड़ों न्याय यात्रा के दौरान आपने हमें इतना प्यार और मोहब्बत दिया यही ताकत देश की असल ताकत है , देश इसी मोहब्बत और भाईचारे की ताकत से आगे बढ़ता आया है,भारत जोड़ो यात्रा' से एक नारा निकला था- नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलनी है। क्योंकि यह देश नफरत और हिंसा का नहीं, बल्कि मोहब्बत और भाईचारे का देश है। 

राहुल गांधी ने कहा कि आप लोग देश की असली ताकत हो, देश का आम आदमी ही देश की शक्ति बढ़ाता है, लेकिन 90 प्रतिशत लोगों के हक को छीन रही है , आप लोगों का हक छीनकर उद्योगपति मित्रों को दिया जा रहा है, दलित - आदिवासियों और पिछड़ों & आदिवासियों की की भागीदारी खत्म कर रही, इसलिए मैने देश के आम आदमी के साथ न्याय के लिए जातीय जनगणना की बात कही है,हिंदुस्तान के विकास के लिए जातीय जनगणना क्रांतिकारी कदम होगा, हमारी कांग्रेस की सरकार बनने पर हम पूरे देश में जाति जनगणना लागू करेंगे, इससे ही लोगों को प्रतिनिधित्व मिलेगा और इसके बाद देश में आर्थिक जनगणना भी कराएंगे इससे पता लगेगा कि किसकी कितनी आबादी है और किसके हाथों में कितना धन है।

राहुल गांधी ने कहा कि कानपुर उद्योग नगरी है यहां पर छोटे माध्यम बहुत से उद्योग है जिससे उत्तर प्रदेश को बहुत फायदा मिलता है और रोजगार मिलता है लेकिन GST & नोटबंदी थोप कर यहां के छोटे - मध्यम उद्योगों को बर्बाद कर दिया, छोटे व्यापारी बर्बाद हो गए, लाखों रोजगार चले गए, ये सब जानबूझकर किया गया राहुल गांधी ने कहा कि हम न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ रहे हैं, भारत जोड़ो यात्रा के बाद भारत जोड़ो न्याय यात्रा इस देश के 90% लोगों को न्याय दिलाने की यात्रा है , देश के अन्नदाता किसान के साथ अन्याय हो रहा है, युवाओं के साथ अन्याय हो रहा है, दलितों पिछड़ों के साथ अन्याय हो रहा है, इस अन्याय के खिलाफ कांग्रेस पार्टी आपके साथ खड़ी है।भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान लोगों ने हमसे नॉर्थ ईस्ट से भी यात्रा निकालने की बात कही। जिसके बाद हमने 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' निकाली है।इस यात्रा का लक्ष्य लोगों को 'न्याय' दिलाना है।

कौन कौन उपस्थित रहा 

कानपुर  में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी के साथ राष्ट्रीय महासचिव/प्रभारी उत्तर प्रदेश अविनाश पांडे, राष्ट्रीय महासचिव/प्रभारी संचार विभाग जयराम रमेश, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी, राष्ट्रीय सचिव निलांशु त्रिपाठी,  श्रीमती आराधना मिश्रा मोना , पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, अजय कुमार लल्लू, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत्र, यूपी लोकसभा/भारत जोड़ो न्याय यात्रा मीडिया प्रभारी अभय दुबे,पी. एल पुनिया, प्रदेश महासचिव अनिल यादव, प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी, एवम अन्य प्रदेश पदाधिकारी, उपस्थित रहे

जनपद उन्नाव में जिला अध्यक्ष आरती बाजपेई, मधु रावत जी,कमल तिवारी ,राजीव बाजपेई ,आशीष त्रिपाठी,प्रदीप राठौर , प्रदीप शर्मा , युवा कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धार्थ बाजपेई, तन्मय श्रीवास्तव, दिनेश शुक्ला, सुमित गुप्ता, युसूफ फारुकी, सुयश बाजपेई, ओम  पाण्डेय , हजरत मोहनी परिवार,अनवर खुर्शीद, सरफराज ,  सुरेंद्र कुशवाहा, जंग बहादुर सिंह , मयंक वाजपेई सहित जिला प्रवक्ता राजीव रत्न राजवंशी एवम हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया , जनपद कानपुर में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक अजय कपूर, पूर्व विधायक सोहेल अख्तर अंसारी,पूर्व विधायक संजीव दरियावादी जी, पूर्व विधायक गणेश दीक्षित , अंशु तिवारी ,राहुल रिछारिया , प्रदेश कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय,युथ कांग्रेस के अध्यक्ष महबूद, रितेश यादव, राष्ट्रीय छात्र संगठन, कानपुर नगर ग्रामीण के अध्यक्ष  अमित पाण्डेय,विकास अवस्थी, जेपी पाल ,धवल पाण्डेय ,अम्बरीष सिंह गौर  पूर्व विधायक भूधर नारायण मिश्रा, पूर्व विधायक नेक चंद्र पाण्डेय,प्रदेश उपाध्यक्ष मदन मोहन शुक्ला, जिला प्रवक्ता अमिताभ मिश्रा ,पवन गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष शरद मिश्रा , नरेश त्रिपाठी जी, हरप्रकाश अग्निहोत्री ,राजेश सिंह,अशोक निषाद ,नरेश कटियार ,कनिष्क पाण्डेय ने स्वागत किया , घंटाघर चौराहे पर आलोक मिश्रा ,राजीव द्विवेदी, करिश्मा ठाकुर ने महिलाओं के साथ स्वागत किया।


Post a Comment