BJP प्रत्याशियों की लिस्ट, कुल 195 नाम, उत्तर प्रदेश से 51 नाम
BJP ने लोकसभा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है जिसमे 195 प्रत्याशियों के नामो की घोषणा कर दी है, जिसमे बीजेपी ने उत्तर प्रदेश के 51 प्रत्याशियों की सूची जारी की है वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी प्रत्याशी बने है, लखनऊ से राजनाथ सिंह जी का नाम फिर तय हुआ, इसके अलावा और भी सीटों पर नाम फाइनल हुए
किस राज्य से कितने नाम
उत्तर प्रदेश की 51, पश्चिम बंगाल की 26 सीटों पर नाम तय, मध्य प्रदेश की 24, गुजरात की 15 सीटों पर प्रत्याशी घोषित, राजस्थान की 15, केरल से 12, तेलंगाना से 9, असम से 11, झारखंड से 11, छत्तीसगढ़ की 11, दिल्ली की पांच, जम्मू-कश्मीर की दाे, उत्तराखंड की तीन और अरुणाचल, गोवा, त्रिपुरा, अंडमान-निकोबार और दमन और दीव की एक-एक सीट पर प्रत्याशी
उत्तर प्रदेश के प्रत्याशी
प्रदीप कुमार कैराना, मुजफ्फरनगर से संजीव बालियान को टिकट मिला है रामपुर से घनश्याम लोधी प्रत्याशी, संभल से परमेश्वर लाल सैनी, अमरोहा से कंवर सिंह तंवर , नोएडा से महेश शर्मा, बुलंदशहर से भोला सिंह BJP प्रत्याशी, मथुरा से हेमा मालिनी, आगरा से एसपी सिंह बघेल, फतेहपुर सिकरी से राजकुमार चाहर बीजेपी प्रत्याशी, लखीमपुर खीरी से अजय मिश्र टेनी बीजेपी प्रत्याशी, हरदोई से जय प्रकाश रावत, लखनऊ से राजनाथ सिंह, मिश्रिख से अशोक कुमार रावत, अमेठी से स्मृति ईरानी, प्रतापगढ़ से संगम लाल गुप्ता, कन्नौज सुब्रत पाठक, अकबरपुर लोकसभा सीट से देवेंद्र सिंह भोले प्रत्याशी, झांसी अनुराग शर्मा, हमीरपुर कुंवर पुष्पेंद्र चंदेल प्रत्याशी, बांदा से आरके सिंह पटेल, फतेहपुर से साध्वी निरंजन ज्योति, फैजाबाद से लल्लू सिंह, गोंडा से कीर्तिवर्धन सिंह प्रत्याशी, बस्ती से हरीश द्विवेदी, गोरखपुर से रवि किशन प्रत्याशी, कुशीनगर से विजय दुबे, आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव, जौनपुर से कृपा शंकर सिंह, चंदौली से महेंद्रनाथ पांडे , संतकबीरनगर से प्रवीण निषाद, अंबेडकरनगर से रितेश पांडेय, सलेमपुर से रविंद्र कुशवाहा, बांसगांव से कमलेश पासवान, डुमरियागंज जगदंबिका पाल, जालौन भानु प्रताप सिंह वर्मा, फर्रुखाबाद मुकेश राजपूत, इटावा से रामशंकर कठेरिया, उन्नाव से साक्षी महाराज, हरदोई से जयप्रकाश रावत प्रत्याशी, शाहजहांपुर अरुण कुमार सागर, एटा से राजवीर सिंह प्रत्याशी, धौरहरा से रेखा वर्मा, सीतापुर से राजेश वर्मा बीजेपी प्रत्याशी बने
BJP Candidates List for Lok Sabha Polls 2024
भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इससे पहले गुरुवार को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में देर रात तक इन नामों पर चर्चा की थी, भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 का शंखनाद कर दिया है।
राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने बताया कि 16 राज्य और दो केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 195 सीटों के उम्मीदवार तय हो गए है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी वाराणसी से ही चुनाव लड़ेंगे, अमित शाह जी गांधीनगर से चुनावी मैदान में होंगे, 34 केंद्रीय एवं राज्य मंत्रियों के नाम भी सूची में हैं। दिवंगत सुषमा स्वराज की बेटी को भी टिकट दिया गया है
भाजपा की पहली सूची में खास
195 नामों का एलान
लिस्ट में 34 केंद्रीय व राज्य मंत्रियों के नाम
28 महिलाओं को मौका
50 साल से कम आयु के 47 उम्मीदवार
27 नाम अनुसूचित जाति से
18 प्रत्याशी अनुसूचित वर्ग से
57 नाम अन्य पिछड़ वर्ग से
किसे-कहां से टिकट
वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
अंडमान-निकोबार से विष्णुपदा रे
अरुणाचल वेस्ट से किरण रिजिजू
अरुणाचल ईस्ट से तापिर गाव
असम
करीमगंज से कृपानाथ मल्ला
सिलवर से परीमल शुक्ला वैद्य
आटोनोमस से अमर सिंह
गुवाहाटी से बिजुली कलिता मेदी
मंगलदोई से दिलीप सहकिया
तेजपुर से रणजीत दत्ता
नौगांव से सुरेश बोरा
कलियाबौर से कामाख्य प्रसाद तासा
जोरहाट से तपन कुमार गोगोई
ड्रिबूगढ़ से सर्वानंद सोनोवाल
लखीमपुर से प्रधान बरोआ
छत्तीसगढ़
सरगुजा से चिंतामणि महाराज
रायगढ़ से राधेश्याम राठिया
जाजगीर चंपा से कमलेश जांगड़े
कोरबा से सरोज पांडे
बिलासपुर से तोखन साहू
राजनंदगांव संतोष पांडे
दुर्ग से विजय बघेल
रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल
महासमुंद से रूपकुमारी चौधरी
बस्तर से महेश कश्यप
कांकेर से भजराज नांद
दमन एवं दीव
दमन एवं दीव से लालूभाई पटेल
दिल्ली
चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल
उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी
नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज
पश्चिमी दिल्ली से कमलजीत सहरावत
दक्षिणी दिल्ली से रामवीर सिंह बिधूड़ी
गोवा
उत्तर गोवा से श्रीपद येस्सो नाइक
गुजरात
कच्छ से विनोदभाई लखमाशी चावड़ा
बनासकांठा से रेखाबेन हितेशभाई चौधरी
पाटण से भरतसिंहजी दाभी
गांधीनगर से अमित शाह
अहमदनगर पश्चिम से दिनेशभाई कोडरभाई मकवाना
राजकोट से परषोत्तम रुपाला
पोरबंदर से मनसुखभाई मंडाविया
जामनगर से पूनमबेन माडम
आणंद से मितेशभाई रमेशभाई पटेल
खेड़ा से देवुसिंह चौहान
पंचमहल से राजपालसिंह महेंद्रसिंह जाधव
दाहोद से जसवन्तसिंह भाभोर
भरूच से मनसुखभाई वसावा
बारडोली से प्रभुभाई नागरभाई वसावा
नवसारी से सीआर पाटिल
जम्मू एवं कश्मीर
उधमपुर से जितेंद्र सिंह
जम्मू से जुगल किशोर शर्मा
झारखंड
राजमहल से ताला मरांडी
दुमका से नील सोरेन
गोड्डा से निशिकांत दुबे
कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी
रांची से संजय सेठ
जमशेदपुर से विद्युत बरण महतो
सिंहभूम से गीता कोड़ा
खूंटी से अर्जुन मुंडा
लोहारदगा से समीर उरांव
पलामू से विष्णु दयाल राम
हजारीबाग से मनीष जयसवाल
केरल
कासरगोड से एम.एल. अश्विनी
कण्णूर से सी.रघुनाथ
वडकरा से प्रफुल्ल कृष्ण
कोजिक्कोड से एम.टी. रमेश
मलप्पुरम से अब्दुल सलाम
पोन्नानी से निवेदिता सुब्रमण्यन
पालक्कड से सी. कृष्णकुमार
त्रिशूर से सुरेश गोपी
अलपुझा से शोभा सुरेंद्रन
पत्तनमतिट्टा से अनिल के. एंटनी
अट्टिंगल से वी. मुरलीधरन
तिरुवनंतपुरम से राजीव चन्द्रशेखर
मध्य प्रदेश
मुरैना से शिवमंगल सिंह तोमर
भिंड से संध्या राय
ग्वालियर से भारत सिंह कुशवाह
गुना से ज्योदिरादित्य सिंधिया
सागर से लता वानखेड़े
टीकमगढ़ से वीरेन्द्र खटीक
दमोह से राहुल लोधी
खजुराहो से वीडी शर्मा
सतना से गणेश सिंह
रीवा से जनार्दन मिश्र
सीधी से राजेश मिश्रा
शहडोल से हिमाद्री सिंह
जबलपुर से आशीष दुबे
मंडला से फग्गन सिंह कुलस्ते
होशंगाबाद से दर्शन सिंह चौधरी
विदिशा से शिवराज सिंह चौहान
भोपाल से आलोक शर्मा
राजगढ़ से रोडमल नागर
देवास से महेंद्र सिंह सोलंकी
मंदसौर से सुधीर गुप्ता
रतलाम से अनिता नागर सिंह चौहान
खरगोन से गजेन्द्र पटेल
खंडवा से ज्ञानेश्वर पाटिल
बैतूल से दुर्गा दास उइके
राजस्थान
बीकानेर से अर्जुन राम मेघवाल, चुरू से देवेंद्र झाझरिया, सीकर से स्वामी सुमेधानंद सरस्वती, अलवर से भूपेंद्र यादव, भरतपुर से रामस्वरूप कोली, नागौर से ज्याति मिर्धा, पाली से पीपी चौधरी, जोधपुर से गजेंद्र सिंह शेखावत, बाड़मेर से कैलाश चौधरी, जालैर से लुम्बाराम चौधरी, उदयपुर से मन्नालाल रावत, बांसवाड़ा से महेंद्र मालवीय, चित्तौड़गढ़ से सीपी जोशी, कोटा से ओम बिड़ला,झालावाड़-बारां से दुष्यंत सिंह
29 फरवरी को हुई थी अहम बैठक
इससे पहले गुरुवार को पार्टी ने देर रात तक मंथन किया था। केंद्रीय चुनाव कमेटी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ अन्य नामो पर मंथन हुआ था। बैठक में 2014-2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की हारी हुई सीटों पर चर्चा भी हुई थी। पार्टी लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा महिला प्रत्याशी उतारने की तैयारी भी कर रही है। 2019 के चुनाव में 53 महिलाएं भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव में उतरी थीं। 33 फीसदी के हिसाब से इस बार 70 महिलाओं को टिकट मिल सकता है।
भाजपा को अकेले मिला था बहुमत
2019 में भाजपा 303 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी थी और अकेले ही उसने बहुमत के जादुई आंकड़े (272) को पार कर लिया था। इसके बाद कांग्रेस 52 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रही थी। डीएमके को 24, तृणमूल कांग्रेस को 22 और वाईएसआरसीपी को 22 सीटें मिली थीं।
Post a Comment