Elvish Yadav : एल्विश यादव का "विष", कसा शिकंजा
मशहूर यूट्यूबर और 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' (Big boss ott plateform ) विजेता एल्विश यादव (elvish yadav) को आखिरकार नोएडा पुलिस (noida police) ने गिरफ्तार कर ही लिया। रेव पार्टीज में सांपों के जहर की तस्करी करने के मामले में उन पर केस हुआ था 17 मार्च को पुलिस ने 5 लोगों के साथ अरेस्ट कर लिया है। उन्हें सूरजपुर कोर्ट में पेश किया गया था जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भी भेजा गया है। लंबे समय से इस मामले की जांच चल रही थी और इनके खिलाफ FIR भी दर्ज हुई थी।
बीते 2 नवंबर 2023 को उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 51 से खबर थी कि पुलिस ने 5 आरोपी लोगों को सेवरोन बैंक्वेट हॉल से गिरफ्तार किया था। मौके से पुलिस को 9 सांप भी मिले थे। इसमें 5 तो कोबरा, 1 अजगर और 2 दो-मुहें साप के अलावा एक रेड स्नेक था। जब पूछताछ में पता चला कि इनका जगह रेव पार्टी में इस्तेमाल किया जाता है। फिर मुख्य आरोपी के रूप में एल्विश यादव का नाम सामने आया था। पुलिस के एक मुखबिर ने एल्विश से संपर्क किया था और रेव पार्टी में कोबरा के जहर की व्यवस्था करने के लिए कहा था। जिस पर एल्विश ने उन्हें एजेंट का नंबर दिया था। फिर एक स्टिंग ऑपरेशन के जरिए इसका पर्दाफाश हुआ था। इसके बाद वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 39, 48 ए, 49, 50 और 51 के तहत सभी पर केस दर्ज किया गया था
Elvish yadav पर शिकंजा
सांपो के ज़हर की सप्लाई का आरोप
एल्विश का नाम सांपों के जहर की सप्लाई में आने के बाद मामला हाईप्रोफाइल हो गया था और मामला सुर्खियों में था। पुलिस ने नवंबर में उसे नोटिस भेजा। इसके बाद आधी रात को एल्विश कोतवाली सेक्टर-20 पहुंच गया था। यहां उससे पुलिस ने पूछताछ की गई थी, पुलिस इस मामले में लगातार काम करती रही जांच के दौरान पुलिस को उस समय झटका लगा जब नौ सांपों के साथ गिरफ्तार पांचों सपेरों को कोर्ट से जमानत मिल गई थी। इस बीच एल्विश विवादों व सुर्खियों में लगातार बना रहा और कई बार पुलिस को चुनौती दी तो कई बार यूटर्न भी लिया हाईप्रोफाइल मामले में एल्विश की गिरफ्तारी नहीं होने पर नोएडा पुलिस सवालों के घेरे में रही, लेकिन आम चुनाव की घोषणा के बाद पुलिस ने ताकत दिखाई और एल्विश को दबोच लिया। दरअसल, एल्विश के हरियाणा व दिल्ली के कई बड़े राजनेताओं से अच्छे संबंध हैं। इस कारण पुलिस भी जांच को धीरे-धीरे आगे बढ़ा रही थी। अब आचार संहिता लगते ही पुलिस ने सक्रिय होकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
नोएडा पुलिस ने लिया एक्शन
नोएडा में मुकदमा दर्ज करने के बाद जयपुर में थप्पड़ मारने और गुरुग्राम में यूट्यूबर सागर ठाकुर के साथ मारपीट करने से एल्विश विवादों में रहा। सागर के साथ मारपीट के मामले में गुरुग्राम में मुकदमा दर्ज किया गया था। वहीं, एक मामले में गाजियाबाद में भी एल्विश पर एफआईआर दर्ज की गई थी। हालांकि, नोएडा पुलिस इसमें बाजी मारी और एल्विश को गिरफ्तार कर लिया
सोशल मीडिया पर एल्विश ने दी थी चुनौती
रेव पार्टी में सांपों के जहर की सप्लाई करने के मामले में आरोपी एल्विश यादव ने फॉरेंसिक रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पुलिस को खुली चुनौती दी थी। उसने वीडियो जारी करते हुए कहा था कि साबित करो कि मैं रेव पार्टी में था। इसके बाद पुलिस की जांच में तेजी आई थी। पुलिस के अनुसार, एल्विश ने यूट्यूब पर फरवरी में 13 मिनट 34 सेकेंड का वीडियो जारी किया था।
20 साल तक सजा का प्रावधान
सांपों के जहर सप्लाई करने व विष कारोबार करने के आरोप में एल्विश के खिलाफ कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कई धाराएं बढ़ाई हैं। इनमें एनडीपीएस 8, 20, 27, 27ए, 29, 30, 32 धाराएं शामिल हैं। इनके तहत अगर एल्विश दोषी पाया जाता है तो 20 साल तक की सजा हो सकती है। उस पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है। एनडीपीएस की धाराएं एल्विश को सबसे ज्यादा परेशान कर सकती है।
कब-कब क्या-क्या हुआ था
3 Nov 2023: एल्विश समेत 5 सपेरों के खिलाफ कोतवाली सेक्टर-49 में FIR
4 Nov 2023: 4 सपेरों समेत 5 आरोपी को गिरफ्तार किया था
5 Nov 2023: कोतवाली सेक्टर-49 के थाना प्रभारी निलंबित किये गए थे
8 Nov 2023: एल्विश से पूछताछ हुई थी
15 Feb 2024: सांपों के जहर की रिपोर्ट में पुष्टि
17 March 2024: नोएडा पुलिस ने हिरासत में लिया
Post a Comment