BREAKING NEWS

Big story

News

आस्था का प्रतीक है हरियाली तीज: ब्रजेश पाठक

आस्था का प्रतीक है हरियाली तीज: ब्रजेश पाठक

हरियाली तीज उत्सव में उप मुख्यमंत्री ने किया महिलाओं का सम्मान 

कहा- हमारी सदियों पुरानी संस्कृति से जुड़ा है हरियाली तीज उत्सव 

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा भूपेंद्र सिंह चौधरी भी शामिल हुए 

आस्था का प्रतीक है हरियाली तीज: ब्रजेश पाठक

Read More......

Reliance Q1 Results : रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के नतीजे घोषित, शानदार रही पहली तिमाही

रिलायंस ने पूर्वोत्तर राज्यों के लिए रखा 75 हजार करोड़ का निवेश लक्ष्य

पूर्वी उत्तर प्रदेश में 5जी एफडब्ल्यूए सेगमेंट में जियो एयर फाइबर का दबदबा

दुनिया के कंटेंट, फैशन और अध्यात्म पर छाने को तैयार हैं भारत –नीता अंबानी

अलिया भट्ट के ब्रांड ‘एड-अ-माम्मा’ का बेंगलुरु में पहला स्टोर

Uttar Pradesh.......

Viral Video : Sambhal-Mahak-pari: महक और परी का फूहड़ कंटेंट, महक परी कहते है ....क्या देख रिया है ..... 

सभी अस्पतालों में कराएं फायर सेफ्टी मॉकड्रिलः ब्रजेश पाठक

बच्चे को सिगरेट पीना सिखाने वाले डॉक्टर सस्पेंड

प्राइवेट प्रैक्टिस के आरोप में जीएसवीएम के दो चिकित्सा शिक्षक बर्खास्त

यूपी के 15 डॉक्टरों पर गिरी गाज, नशा करने और प्राइवेट प्रैक्टिस के आरोप

नई गाइडलाइंस- अब अधिकतम 4 घंटे में होगा पोस्टमार्टम

लखनऊ, 20 जुलाई : हरियाली तीज उत्सव हमारी सदियों पुरानी संस्कृति और आस्था का प्रतीक है। हरियाली तीज का यह उत्सव भगवान भोलेनाथ एवं देवी पार्वती को समर्पित है। 

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा 

यह कहना है प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का। वे रविवार को ऐशबाग स्थित होटल कासा में आयोजित हरियाली तीज उत्सव एवं महिला सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।




उन्होंने कहा कि इस शुभ अवसर पर आप सबके बीच उपस्थित होकर मुझे हार्दिक प्रसन्नता हो रही है। प्रकृति की अनुपम छटा और नवजीवन के संचार का प्रतीक यह त्योहार हम सभी के मन में एक नई ऊर्जा और उत्साह भर देता है। डिप्टी सीएम ने सभी उपस्थित लोगों को इस पवित्र त्यौहार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

हरियाली और प्रकृति से गहरा संबंध

कार्यक्रम में उपस्थित उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि हरियाली तीज, जैसा कि इसके नाम से ही स्पष्ट है, हरियाली और प्रकृति से गहरा संबंध रखता है। यह पर्व वर्षा ऋतु के आगमन का सूचक है, जब धरती माँ हरे परिधान में सजकर हमें शीतलता और शांति प्रदान करती हैं। यह स्त्रियों के त्याग, प्रेम और अटूट विश्वास का भी प्रतीक है। 

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मान 

कार्यक्रम में की मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान, उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने भी सभी उपस्थित महिलाओं को इस पवित्र त्यौहार की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम संयोजिका समाजसेविका नम्रता पाठक ने बताया कि अलग-अलग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को इस कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। उन्होंने सभी का आभार भी व्यक्त किया।

Post a Comment