BREAKING NEWS

Big story

News

अखिलेश यादव ने तमाम मुद्दों को लेकर बोला हमला

अखिलेश यादव ने तमाम मुद्दों को लेकर बोला हमला 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि सीएम दिल्ली में कोई बात होती है उसकी नकल करते हैं। मुख्यमंत्री विधायकों, जनता के सवालों से बचने के लिए और उन्हें धोखा देने के लिए नया सपना दिखा रहे हैं।

अखिलेश यादव ने तमाम मुद्दों को लेकर बोला हमला

अखिलेश यादव ने तमाम मुद्दों को लेकर बोला हमला

भाजपा विधायकों और जनता के सवालों का सामना करने से बचना चाहती है। विधायक जनता की तकलीफ और परेशानी दिखा रहे हैं। लेकिन भाजपा सरकार जनता के मुद्दों से भाग रही है और उपेक्षा कर रही है। विधायकों को 24 घंटे जगाना और जबरदस्ती बैठाना अमानवीय काम है। हम सबने देखा कि विधानसभा में चर्चा के दौरान विपक्ष तो मौजूद रहा लेकिन जिस सत्तापक्ष के सभी विधायकों, मंत्रियों को मौजूद रहना चाहिए था, वह उपस्थित नहीं थे। सुनने में आ रहा है कि मंत्रियों की ड्यूटी बारी-बारी से सोने की लगी थी। जब सरकार ही मंत्रियों को सोने के लिए कह रही है तो क्या विजन डाकूमेंट बनेगा। भाजपा सरकार विकास विरोधी है। इनका कोई विजन नहीं हुआ। इनका एक ही विजन है लूटो, भ्रष्टाचार करो, चंदा लो।  

अखिलेश यादव ने गुरुवार को यहां चक गंजरिया स्थित संस्कृति स्कूल लखनऊ का भ्रमण किया। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी उनके साथ रहे।

अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने समाजवादी सरकार में बनाये गये संस्कृति स्कूल को बंद कर दिया। बजट नहीं दिया और बर्बाद कर दिया। भाजपा शिक्षा विरोधी है। भाजपा सरकार गरीबों को अशिक्षित बनाये रखने की साजिश कर रही है। स्कूलों को बंद कर रही है। शिक्षा समाज को खुशहाली के रास्ते पर ले जाती है। गरीबों का भाग्य बदलती है। लेकिन भाजपा सरकार शिक्षा के खिलाफ है। भाजपा गरीब और पीडीए परिवार को शिक्षा से दूर करने की साजिश कर रही है। इस सरकार ने 20 हजार प्राथमिक स्कूल बंद कर दिया समाजवादी सरकार ने आईटी सिटी बनाया। एचसीएल जैसी संस्था को लेकर आयी। जिसमें हजारों नौजवानों को नौकरी रोजगार मिला। दुग्ध क्षेत्र के विकास के लिए चक गंजरिया में अमूल और पराग के प्लांट लगाए गए। पांच-पांच लाख लीटर दूध को कलेक्ट किया जाता है। समाजवादी सरकार में पलासियों मॉल बना। भाजपा सरकार ने उसे बेच दिया।

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार में बलिया, गाजीपुर, गोरखपुर, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, मेरठ, मुजफ्फरनगर, नोएडा तक पूरे उत्तर प्रदेश के विकास के लिए काम हुआ था। समाजवादी सरकार में लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, आगरा में मेट्रो, चलाने के लिए डीपीआर बनी बजट दिया गया मेट्रो चलायी गयी। समाजवादियों की कोशिश थी कि वाराणसी में भी मेट्रो बने। डीपीआर बन गया। बजट दिया गया लेकिन भाजपा सरकार ने रोक दिया। वरूणा नदी पर कारीडोर बनाया गया, उसे रोक दिया। मिर्जापुर से वाराणसी, सोनभद्र जोड़ने के लिए फोरलेन सड़क दी गयी। सोनभद्र में बिजली के प्लांट लगाये गये। बिजली उत्पादन बढ़ाने के लिए मिर्जापुर में सोलर और थर्मल प्लांट लगाने के लिए जमीन निजी क्षेत्र को ट्रांसफर किया गया। यह सरकार कुंभ सुचारू ढंग से नहीं करा पायी। हजारों करोड़ खर्च कर भी कुंभ ठीक से नहीं करा पाये। भगदड़ मची। लोगों की जान चली गयी। भाजपा सरकार ने मृतकों की सही सूची नहीं दिया। सरकार ने कहा था कि सौ करोड़ लोगों के स्नान करने का इंतजाम है लेकिन कुछ करोड़ लोगों के स्नान के लिए इंतजाम नहीं कर पायी। समाजवादी सरकार में हुए महाकुंभ की पूरी दुनिया में तारीफ हुई थी। हावर्ड विश्वविद्यालय ने उस समय कुंभ के सफल आयोजन पर स्टडी की थी।

 अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार में प्रयागराज में बिजली प्लांट लगाया गया। पावर प्लांटों को बिजली उत्पादन बढ़ाने के लिए सुविधा दी गयी। चित्रकूट में हवाई पट्टी रनवे बनाया गया। उस पर यह सरकार अभी भी हवाई जहाज नहीं उतार पायी। समाजवादी सरकार में बुन्देलखंड में पानी के लिए तालाब खोदे गये। ललितपुर में पावर प्लांट लगाया गया। झांसी में सैनिक स्कूल बनाया गया। ललितपुर, जालौन, महोबा में मंडी बनायी गयी। हर जिले में विकास के कार्य हुए। जालौन में मेडिकल कॉलेज। इटावा में लॉयन सफारी बनाया गया। खेलों के लिए स्टेडियम बनाए गये लेकिन इस सरकार ने बंद कर दिया। मैनपुरी के सैनिक स्कूल को भाजपा सरकार बजट नहीं दे रही है। बदायूं के मेडिकल कॉलेज को बजट नहीं दे रही है। शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज को सरकार नहीं चला पा रही है। जिलों को जोड़ने के लिए समाजवादी सरकार में फोरलेन सड़कें दी गयी। पावर प्लांट लगाये गये। बिजली के वितरण पर काम हुआ। इस सरकार ने ट्रांसमिशन का काम बर्बाद कर दिया। मेडिकल कॉलेजों को बर्बाद कर दिया। वहां पर पर्याप्त स्टाफ नहीं है। समाजवादी सरकार में बनाये गये लखनऊ कैंसर इंस्टीट्यूट को ठीक से सरकार नहीं चला पा रही है। अगर यह संस्थान चलाया गया होता उत्तर प्रदेश ही नहीं अन्य प्रदेशों के मरीजों का भी लाभ मिलता। भाजपा सरकार ने समाजवादी सरकार में बनाये गये डायल 100 को बर्बाद कर दिया। पुलिस को भ्रष्ट बना दिया। 102 और 108 एम्बुलेंस सेवा खराब कर दिया। समाजवादियों ने पूरे प्रदेश में काम करके दिखाया और रास्ता दिखाया कि इस तरह से काम होगा तो प्रदेश विकसित प्रदेश बनेगा।

मुख्यमंत्री ने जो गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे बनाया उसमें भारी भ्रष्टाचार हुआ। लूट हुई। वह जगह-जगह टूट रहा है। समाजवादी सरकार में बने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से प्रति दिन करोड़ों रूपये टोल आता है। लेकिन मेंटीनेंस नहीं हो रहा है। सरकार ने एक्सप्रेस-वे के किनारे मंडियां नहीं बनने दिया। यह सरकार मंहगाई, भ्रष्टाचार बढ़ा रही है। दिल्ली की भाजपा सरकार ने देश की विदेश नीति चौपट कर दी है। दुनिया में कोई देश आज भारत के साथ नहीं खड़ा है। जिस अमेरिका के पीछे भाजपा की सरकार भागती थी, जिसके लिए वोट मांग कर आये, वही अमेरिका व्यापार पर टैरिफ लगा रहा है। यह भाजपा सरकार की नाकामी है।

 अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने इन्वेस्टर मीट के नाम पर बड़े-बड़े इन्वेस्टमेंट मीट किये लेकिन कहीं कोई कम्पनी और फैक्ट्री नहीं लगी। जब सरकार का कोई विजन ही नहीं हैं तो उद्योगपति क्यों पैसा लगायेगा। इस सरकार में इन्वेस्टमेंट के नाम पर भारी भ्रष्टाचार हुआ। पैसे की वसूली हुई। कमीशनखोरी हुई। श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार 2027 की लड़ाई से डरी हुई है। 2027 में उत्तर प्रदेश की जनता और पीडीए विकास और खुशहाली के लिए समाजवादी सरकार लायेगी। भाजपा सरकार ने नौ सालों में कोई काम नहीं किया। हर क्षेत्र में उत्तर प्रदेश को बर्बाद किया है। समाजवादी सरकार ने प्रदेश में जितने काम किए थे। गोमती रिवर फ्रंट, जेपीएनआईसी सब बर्बाद कर दिया। महिलाओं, बेटियों के साथ अन्याय हो रहा है। भाजपा सरकार में महिलाएं, बेटियां नहीं सुरक्षित है। प्रदेश में हर जगह मनमानी चल रही है। हर रोज घटनाएं हो रही है। पीड़ितों को न्याय नहीं मिल रहा है। गोरखपुर में बच्ची नाले में डूब गयी। मुख्यमंत्री जी तो गोरखपुर में मेट्रो बनाने का सपना दिखा रहे थे। वहां हालत है की बच्चे नाले में डूब रहे है। मेरा दावा है कि ये मुख्यमंत्री जी गोरखपुर में मेट्रो नहीं बनाएंगे।

 अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के हर जिले में सांड़ के हमले और सांड के टकराने से लोगों की जान गयी है। इसके लिए मुख्यमंत्री जी और भाजपा सरकार जिम्मेदार है। इन पीड़ित परिवारों का श्राप किसे लगेगा। यह पाप उन्हीं पर पड़ेगा, जिनकी सरकार है और जिनकी वजह से जान गयी है। पाप उन पर पड़ेगा जिन्होंने गौशाला का बजट खा लिया। गायों के चारे का बजट खा लिया। जानवरों को सड़कों पर घूमने के लिए छोड़ दिया। आज किसी गौशाला में चले जाइये, वहंा गायों को जेसीबी से खोद कर दबा दी जा रही है। श्री यादव ने कहा कि पाप तो उन पर पड़ेगा जिन्होंने कुंभ भगदड़ में मरने वालों की संख्या छिपा ली। श्री यादव ने कहा कि मुख्यमत्रंी जी प्रवासी है। उत्तर प्रदेश इनकी मातृभूमि नहीं है। मुझे नहीं पता कि किस कारण उत्तराखंड से यहां आये है। इनके मामा अगर मठ में न होते तो ये भी यहां नहीं होते। मुख्यमंत्री जी मठ में परिवार के कारण ही है। मैं तो लोकसभा बाद में पहुंचा। ये तो पहले से मठ में कब्जा किये है। वे मठ में परिवार के कारण है। भाजपा में पीडीए के लोग घुटन महसूस कर रहे है। 2027 में वे भी समाजवादी पार्टी के साथ होंगे।

 अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जी भाजपा के सदस्य नहीं है। वे केवल चुनाव लड़ने के लिए भाजपा का सदस्य बनते है। अब तक भाजपा सरकार के इंजन टकरा रहे थे। अब डब्बे और पटरियां टकरा रही है। ये जनता के गुस्सा का सामना नहीं कर सकते हैं। जनता का ध्यान हटाने के लिए ये दूसरी दिशा में ले जाएंगे। भाजपा सरकार हर मामले में फेल हैं। इसीलिए हिन्दू-मुसलमान को आपस में लड़ाने के लिए साजिश के तहत फतेहपुर जैसी घटना की जा रही है। फतेहपुर से समाजवादी पार्टी चुनाव जीत गयी है इसलिए भाजपा को दर्द हैं। भाजपा के लोगों की नज़र जमीन पर है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी द्वारा चुनाव आयोग को मतदाता सूची में डिलीटेड 18 हजार वोटरों की शपथ पत्र के साथ जो सूची दी गयी है उन नामों को काटने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उपचुनाव में जिस जिले में मतदाताओं को वोट डालने से रोका गया वहां के जिलाधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। अगर कार्रवाई हो जायेगी तो वोटर लिस्ट ठीक हो जाएगी। चुनाव निष्पक्ष होंगे कोई वोट की डकैती नहीं कर पायेगा।

Post a Comment