लखनऊ : समाजवादी पार्टी राज्य मुख्यालय में इंडिया गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के प्रत्याशी न्यायमूर्ती श्री बी. सुदर्शन रेड्डी का किया गया स्वागत
दिनांकः26.08.2025 : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी राज्य मुख्यालय में इंडिया गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के प्रत्याशी न्यायमूर्ती श्री बी. सुदर्शन रेड्डी का शाल ओढ़ाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि आज जिन राजनीतिक परिस्थितियों में उपराष्ट्रपति पद का चुनाव हो रहा है और हम लोग जिस न्याय की लड़ाई लड़ रहे है उसके लिए एक न्यायमूर्ति से अच्छा विकल्प नहीं हो सकता है।
अखिलेश यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी न्यायमूर्ति श्री बी.सुदर्शन रेड्डी संविधान, कानून, न्याय, हक और विचारधारा की लड़ाई लगातार लड़ते रहे हैं। इस न्याय की लड़ाई में इनसे बेहतर विकल्प कोई नहीं हो सकता है। हमें उम्मीद है जो न्याय के पक्षधर हैं वे अन्तरात्मा की आवाज पर हमारे प्रत्याशी न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी के पक्ष में वोट डालें अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा उपराष्ट्रपति जैसे पद को एक विचारधारा विशेष में बांधना चाहती है। यह देश हित में नहीं है इसलिए हम लोगों अपने अधिकारों का सदुपयोग करते हुए अपना उम्मीदवार खड़ा किया हैं। उन्होंने कहा कि बात हार या जीत की नहीं, सिद्धांत की है। जिस समय अन्तरात्मा की आवाज पर वोट पड़ेगा तो हमारे प्रत्याशी न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी ऐतिहासिक वोटों से जीतकर उपराष्ट्रपति पद पर बैठेंगे।
इस मौके पर पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए उपराष्ट्रपति पद के प्रत्याशी न्यायमूर्ति श्री बी.सुदर्शन रेड्डी ने कहा कि विपक्षी दलों ने मुझ पर विश्वास रखकर उपराष्ट्रपति पद का प्रत्याशी चुना है। इसके लिए मैं सभी का बहुत-बहुत आभारी हॅू। चुनाव में इंडिया गठबंधन के सभी दलों के साथ जो दल गठबंधन में नहीं हैं वे भी मदद देने के लिए आगे आ रहे हैं। मैं उत्तर प्रदेश में सांसदों का समर्थन मांगने के लिए आया हॅूं। श्री रेड्डी ने कहा कि उपराष्ट्रपति का कार्यालय राजनीतिक ऑफिस नहीं है। उच्च संवैधानिक ऑफिस और दायित्व है। भारत के संविधान के साथ में मेरी यात्रा 1971 में बार से शुरू हुई है। मैं संवैधानिक मूल्यों के साथ खड़ा हॅू। मैं देश को भरोसा दिलाता हॅू कि संविधान के साथ मेरी यात्रा जारी रहेगी। उन्होंने अपनी उम्मीदवारी और समर्थन के लिए समाजवादी पार्टी सहित अन्य सभी राजनीतिक दलों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर प्रेस कांफ्रेंस में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री शिवपाल सिंह यादव, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सदस्य श्री प्रमोद तिवारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय, कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा मोना, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी, समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल मौजूद रहे।
पूर्व मंत्री भगवती सिंह की 93वीं जयंती समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ में मनाई गई
श्री भगवती सिंह को याद करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि वे अपने पूरे जीवन में समाजवादी विचारधारा के लिए समर्पित रहे। लोकतंत्र के लिए संघर्ष करते रहे। उनमें बराबर राजनीतिक स्पष्टता रही।
श्री यादव ने कहा कि भगवती बाबू ने विकास को प्राथमिकता दी। जनसामान्य की समस्याओं के निराकरण में वे सदैव आगे रहे। बख्शी का तालाब क्षेत्र में उन्होंने कई शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना की। आज प्रशासन बेलगाम है। शिक्षा पर संकट है। लोकतंत्र पर खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में समाजवादी आंदोलन की सफलता के लिए 2027 की निर्णायक घड़ी आ गई है।
इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। मां चंद्रिका देवी मंदिर मेला समिति की ओर से मंदिर परिसर में भंडारा तथा कवि सम्मेलन, श्री चंद्रभानु गुप्ता कृषि महाविद्यालय में गोष्ठी तथा बख्शी का तालाब इंटर कॉलेज में हवन पूजन के कार्यक्रम हुए।
जयंती कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव श्री शिवपाल सिंह यादव, नेता विरोधी दल विधानसभा श्री माता प्रसाद पाण्डेय, सांसदगण सर्वश्री धर्मेन्द यादव, अवधेश प्रसाद, आर.के. चौधरी, राष्ट्रीय सचिव श्री राजेन्द्र चौधरी नेता विरोधी दल विधान परिषद श्री लाल बिहारी यादव, डॉ. मधु गुप्ता पूर्व एमएलसी, श्री जयशंकर पाण्डेय पूर्व विधायक एवं प्रदेश महासचिव, फिदा हुसैन अंसारी पूर्व अध्यक्ष उच्च शिक्षा आयोग, श्रीमती जूही सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी महिला सभा, विधायक रविदास मेहरोत्रा, प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल, श्री कृष्ण कन्हैया पाल राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी अधिवक्ता सभा, श्री जनेश्वर मिश्रा जी की पुत्री श्रीमती मीना तिवारी, चंद्रशेखर तिवारी, गणेश रावत, अध्यक्ष नगर पंचायत, ऊषा सेन ब्लाक प्रमुख, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय बहादुर यादव, श्री जयसिंह जयंत जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक राजेन्द्र यादव एवं गोमती यादव, वरिष्ठ नेता श्री सूर्यकमार सिंह, पूर्व प्रत्याशी राम सिंह राणा, किन्नर सभा की प्रदेश अध्यक्ष पायल सिंह, पूर्व प्रत्याशी उत्तरी विधानसभा सुश्री पूजा शुक्ला, पूर्व प्रत्याशी मलिहाबाद विधानसभा श्री सोनू कनौजिया, पूर्व नगर अध्यक्ष श्री सुशील दीक्षित, सहित सर्वश्री अजय सिंह निजी सचिव भगवती सिंह, विनय सिंह, अनिल सिंह वीरू, राम गणेश रावत, रिंकी सिंह, राम नरेश यादव, शैलेन्द्र सिंह, तेजशंकर अवस्थी, शिव कुमार सिंह, चंद्रिका गौतम, लाल प्रधान, जमालुद्दीन बेग, छत्रपति बाजपेयी, कौशलकुमार मिश्रा, डॉ. जेएन मिश्र, राजू देशप्रेमी, कृष्ण कुमार सिंह, हाजी इशहाक, इं0 अरविन्द यादव, मोहन यादव, यशवीर लोधी, शब्बीर खां, एसके राय, अमरजीत यादव, प्रदीप सिंह पन्नू, संजय सिंह, रंजीत यादव, अमरीश सिंह, अंबर त्रिवेदी, द्विजेंद्र, अनुज निगम, एसएस तिवारी, डॉ. अंबुज, राम सिंह, अशोक राय, अशोक यादव, ललित किशोर तिवारी एडवोकेट, त्रिभुवन यादव, गोविन्द यादव, राम प्रवेश, आकाश, मनीषा साहा, मोनिका, मालती यादव, प्रेमशीला, सुहागवती, विजयलक्ष्मी निषाद, बबलू, विजयश्री गौतम की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।


Post a Comment