पीडीए नेताओं को झूठे मुकदमों में जेल भिजवाया-अखिलेश यादव
दिनांकः25.08.2025 : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा ने प्रजापति समाज के साथ अन्याय किया है। पीडीए नेताओं को झूठे मुकदमों में जेल भिजवाया हैं भाजपा ने उत्तर प्रदेश में लूट मचा रखी है। खनन की लूट मची है। उसने भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड तोड़ दिए है। समाजवादी सरकार में तालाबों में प्रजापति समाज को पट्टे दिए थे उन्हें भाजपा सरकार ने निरस्त कर दिया। प्रजापति समाज में जो नया जोश और ऊर्जा दिख रही है उससे भरोसा है कि 2027 में पीडीए सरकार बनेगी। सामाजिक न्याय का रास्ता प्रशस्त होगा।
समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ के डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में आयोजित प्रजापति समाज के साथ पीडीए और महापुरुष सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि अखिलेश यादव ने राजा दक्ष प्रजापति जी और मंडल कमीशन के चेयरमैन श्री बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के चित्रों पर माल्यार्पण कर नमन किया।
https://www.youtube.com/live/_hwvTIV-fig?si=zTb_-DvQ6QYsMS-3
श्री अखिलेश यादव ने सामाजिक न्याय राज की स्थापना करने के लिए सभी के सहयोग का आवाह्न किया। उन्होंने कहा कि भाजपा से सावधान रहना है। भाजपा धोखा देने वाली पार्टी है। समाजवादी पार्टी धोखा नहीं देती है। समाजवादी सरकार बनने पर प्रजापति समाज की भागीदारी होगी। उत्तर प्रदेश के निर्माण में प्रजापति समाज आगे रहेगा। प्रजापति समाज मिट्टी को सोना बनाता है। इस नई व्यवस्था में प्रजापति समाज सामाजिक नींव को मजबूत बनाने का काम करेगा।
श्री यादव ने कहा कि मोहम्मद आजम खां, गायत्री प्रजापति, रमाकांत यादव, इरफान सोलंकी पर झूठे मुकदमे है। जब वोट की जरूरत थी तब मुख्यमंत्री जी ने गायत्री प्रजापति के परिवार को बुलाकर कहा आप समाजवादी पार्टी के खिलाफ वोट करें। सब केस वापस हो जाएंगे लेकिन उनको भी धोखा दिया। गायत्री प्रजापति को एक दिन जरूर न्याय मिलेगा।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार चाहती है कि सब लोग पिएं, कोई पढ़ाई न करे। सरकार ने शराब की ज्यादा दुकानें खोल दी है। प्रदेश में बिजली व्यवस्था चौपट है। नोटबंदी का क्या हुआ? महंगाई बेलगाम है। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना हो और आबादी के हिसाब से हक और सम्मान मिले।
समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद प्रो0 रामगोपाल यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रजापति समाज का इतिहास बहुत पुराना है। यह समाज भी पीडीए का अंग है। उन्होंने कहा कि पीडीए समाज को एकत्र करके श्री अखिलेश यादव ने सराहनीय कार्य किया है। सब एक होकर पीडीए समाज के घरों पर बुलडोजर चलाने वाली सरकार को हटाने का काम करेंगे। फर्जी मुकदमों में फंसाने वालों और आरक्षण समाप्त करने की साजिश करने वालों को 2027 के विधानसभा चुनाव में सŸाा से बाहर करने का काम करना है। प्रजापति समाज का आने वाला भविष्य बहुत ही अच्छा होगा।
प्रो0 रामगोपाल यादव ने प्रजापति समाज से कहा कि 2027 में उनकी अंगुलियों का कमाल ईवीएम पर दिखना चाहिए। इस अवसर पर प्रजापति समाज के वक्ताओं ने कहा कि प्रजापित समाज समाजवादी पार्टी के साथ है। समाजवादी पार्टी में उन्हें सम्मान और न्याय मिलता है। श्री अखिलेश यादव ने अपनी सरकार में प्रजापति समाज के हित में कई निर्णय लिए थे। प्रजापति समाज एकजुट होकर 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए संकल्पित हैं। प्रजापति समाज के सम्मेलन के संयोजक श्री रमेश प्रजापति एवं पूर्व मंत्री श्री दयाराम प्रजापति ने श्री अखिलेश यादव एवं प्रो0 रामगोपाल यादव का स्वागत किया।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल तथा श्री राम आसरे विश्वकर्मा, सहित सर्वश्री दयाराम प्रजापति एमएलसी, कमलाकांत प्रजापति, हृदयनारायण प्रजापति, राम प्रकाश प्रजापति, अतुल प्रजापति, कुसुम प्रजापति, राजकुमार प्रजापति, राकेश प्रजापति, शिवनाथ प्रजापति, भूपेन्द्र प्रजापति, बृजेन्द्र प्रजापति, हरवीर प्रजापति, श्रीराम प्रजापति, मिथलेश प्रजापति, श्रीमती कमल स्वरूपा प्रजापति, अमित प्रजापति, नरेन्द्र प्रजापति, पूरनमल प्रजापति, अक्षत राज प्रजापति, राम लाल प्रजापति, रीता प्रजापति, नीटू प्रजापति, अनिल प्रजापति, श्योनाथ प्रजापति, ओम प्रकाश प्रजापति, मेवा लाल प्रजापति आदि प्रमुख नेता मौजूद रहे।
प्रजापति सम्मेलन में सर्वश्री करूणा निधान प्रजापति गोरखपुर, सतीश प्रजापति अयोध्या, विरेन्द्र प्रजापति मेरठ, जयकुमार प्रजापति मुरादाबाद, संदीप प्रजापति बाराबंकी, राजेश प्रजापति गोण्डा, विनोद प्रजापति मैनपुरी, संतराम सतीश कन्नौज, ओम प्रकाश प्रजापित देवरिया, सत्यवीर प्रजापति मुजफ्फर नगर, वेदपाल प्रजापति गाजियाबाद, ओम प्रकाश प्रजापति कुशीनगर, वेदराम प्रजापति हरदोई, रामकिशोर प्रजापति फतेहपुर, मेवा प्रजापति मिर्जापुर, योगेन्द्र, डालचंद, श्रीराम प्रजापति प्रयागराज, कृपारानी प्रजापति बिजनौर, रामनसीब प्रजापति संतकबीरनगर, प्रवीन प्रजापति एवं अमित प्रजापति गाजियाबाद, कमलाकांत प्रजापति वाराणसी, राकेश प्रजापति मेरठ, नवनीत गोला प्रजापति अमरोहा, नंदकुमार प्रजापति उन्नाव, सत्यपाल प्रजापति फिरोजाबाद, राजेन्द्र प्रजापति महोबा, विशाल प्रजापति हापुड़, कौशल किशोर प्रजापति अलीगढ़, ओमपाल प्रजापति बरेली, गणेश प्रजापति गोरखपुर, मोहित प्रजापति हापुड़, परशुराम प्रजापति हमीरपुर, फिरे सिंह प्रजापति अलीगढ़, राधेश्याम प्रजापति, राजेन्द्र कुमार प्रजापति हमीरपुर, जगदीश प्रजापति महोबा, पृथ्वी सिंह प्रजापति मेरठ की उपस्थिति रही।
पीडीए समाज के साथ लगातार अन्याय और उत्पीड़न हो रहा
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में पीडीए समाज के साथ लगातार अन्याय और उत्पीड़न हो रहा है। सरकार भेदभाव कर रही है। बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा दिए गये आरक्षण को छीन रही हैं भाजपा सरकार के एजेण्डे में नौकरी, रोजगार, आरक्षण नहीं है। 69 हजार शिक्षक भर्ती में पिछड़े, दलित वर्ग के छात्रों का हक छीना गया। पीड़ित अभ्यर्थी अपने हक के लिए भाजपा की डबल इंजन, ढाई इंजन, तीन इंजन, चार इंजन सबके पास गये लेकिन कहीं न्याय नहीं मिला दुःखी होकर एक बहन ने अपने हाथ की चूड़ियां निकाल कर सरकार को भेज दिया। भाजपा की सरकार जाएगी तभी नौकरी आएगी। 69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों को तभी न्याय मिलेगा, जब पीडीए की सरकार आयेगी। तभी सामाजिक न्याय के राज की स्थापना होगी।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि अच्छे दिन का नारा देकर सत्ता में आयी भाजपा ने पिछडे, दलितों का हक और सम्मान छीना है। आर्थिक भ्रष्टाचार के साथ आरक्षण में भी खिलवाड़ किया है। पूरा पीडीए समाज एकजुट होकर, एक दूसरे का साथ देकर भाजपा का सफाया करेगा।
समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में श्री अखिलेश यादव ने कहा कि नौ साल से भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार, लूट, बेईमानी किया है। ऐसा भ्रष्टाचार कभी नहीं था। भाजपा सरकार के अन्याय से किसान, नौजवान, महिलाएं सभी दुखी है। किसानों को खाद नहीं मिल रही है। प्रदेश में कई महीनों से खाद का संकट है। डीजल से लेकर कीटनाशक तक खेती के लिए प्रयोग होने वाली चीजें महंगी हो गयी है। इस सरकार ने किसानों को नैनो यूरिया खरीदवा दिया, किसानों को कोई लाभ नहीं हुआ। किसान की आय दोगुनी नहीं हुई। किसानों की जो आय थी उसकी लूट दोगुनी हो गयी। मंडिया बंद की जा रहा है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार है। बांदा, हमीरपुर में नदियों को खोद-खोद कर पहाड़ों से ऊंचे बालू के टीले लगाये गये थे। अवैध खनन हुआ, लेकिन भाजपा के मैनेजमेंट से सब कुछ वहीं दब गया। इसी भाजपा ने समाजवादी पार्टी के नेताओं को बदनाम किया। झूठे मुकदमे लगवाए थे।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार स्कूल बंद कर रही है। शराब की दुकानें खोल रही है। अमेरिका के न्यूयॉर्क से ज्यादा शराब की दुकाने उत्तर प्रदेश में है। भाजपा सरकार स्कूलों को बंदकर शिक्षा से वंचित करना चहती है। भाजपा चाहती है कि लोग पढ़े-लिखे नहीं, शराब पीएं। जो स्कूल बंद हुए थे वे नहीं खुलें। सरकार ने विधानसभा में झूठ बोला कि बंद किये स्कूल खोले जा रहे हैं। जो लोग पीडीए पाठशाला चला रहे थे उन पर मुकदमें हो रहे है। ऐसा तो अंग्रेजों ने भी नहीं किया था। अंग्रेजों ने पढ़ाई पर कभी मुकदमें नहीं दर्ज कराये थे। भाजपा सरकार उत्पीड़न कर रही है। भाजपा सरकार में पेपर आउट माफिया, शराब माफिया, नौकरी माफिया, भू-माफिया, हर क्षेत्र में माफिया पैदा हो गये हैं। ये सारे माफिया भाजपा के है। मुख्यमंत्री जी ने अपने सभी मुदकमें वापस ले लिए। सारे माफिया उनकी पार्टी में चले गये हैं।
लोकसभा में लाए गए नए संविधान संशोधन विधेयक को लेकर श्री अखिलेश यादव ने कहा कि दुनिया में जितनी तानाशाही सरकारें रही है वे समय-समय पर इसी तरह के कानून लेकर आती है जिससे वे हमेशा सत्ता में बनी रहें लेकिन कोई सरकार नहीं बची। सारी सरकारें सत्ता से बाहर गयी। इटली, जर्मनी, रशिया, इसके उदाहरण है। याद रहे जो दूसरों के लिए गड्ढ़ा खोदते है, एक दिन में खुद उसी गड्ढे में गिरते हैं। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री जी जब अपना केस वापस ले रहे थे तब उनकी ईमानदारी कहां थी। अपना केस तो वापस लिया ही। डिप्टी सीएम का केस भी वापस ले लिया।
श्री अखिलेश यादव अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन श्री शुभांशु शुक्ला और उनके परिवार को एक बार फिर बधाई देते हुए कहा कि जब भी मौका मिलेगा हम श्री शुभांशु शुक्ला जी से समय लेकर जरूर मिलेंगे। उनका अनुभव जानेंगे। उन्होंने बहुत बड़ा काम किया है। इसके लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी होगी। ट्रेनिंग करनी पड़ी होगी। तब यह कामयाबी मिली है। यह देश के लिए, उनके परिवार के लिए और व्यक्तिगत उनके लिए बहुत बड़ी कामयाबी है। इस यात्रा ने पूरे देश का सम्मान बढ़ाया है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोग एस्ट्रोनॉमी पर भरोसा नहीं करते है, ये एस्ट्रोलॉजी पर भरोसा करते है। भाजपा के लोग हर चीज का श्रेय खुद लेना चाहते हैं। दूसरे का काम अपना बताना। दूसरे के किए काम का नाम बदल देना। यही उनका काम है। भाजपा के लोग काम नहीं करते नाम बदलते है। निष्कासित विधायक पूजा पाल की चिट्ठी को लेकर श्री अखिलेश यादव ने कहा कि चिट्ठी कौन लिखवा रहा है। डिप्टी सीएम या बंसल। कोई मुख्यमंत्री जी से मिले और उसे जान का खतरा हो यह बात समझ में नहीं आयी। इस अवसर पर श्री अखिलेश यादव ने लोगों से अपील की कि सभी लोग एसपी टीवी को सबस्क्राइब करें।
(राजेन्द्र चौधरी) ....मुख्य प्रवक्ता

Post a Comment