Asia Cup : जीत के बाद भारत ने किया इनकार तो मोहसिन नकवी ट्रॉफी ही लेकर चले गए, BCCI दर्ज कराएगा विरोध
हम आपको बता दें कि भारत ने रविवार को फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया, जिसमें तिलक वर्मा ने नाबाद 69 रनों की पारी खेली और उन्हें फाइनल मुकाबले का प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया...मैच के बाद नकवी पुरस्कार वितरण समारोह शुरू होने से पहले एक तरफ खड़े थे और भारतीय खिलाड़ी 15 गज के भीतर खड़े थे उन्होंने अपनी जगहों से हटने से इनकार कर दिया और समारोह में विलंब होता रहा...समझा जाता है कि भारतीय टीम प्रबंधन ने पूछा कि विजेता की ट्रॉफी कौन देगा और एसीसी में आपस में बातचीत शुरू हो गई क्योंकि उन्हें पता है कि भारतीय टीम नकवी से ट्रॉफी लेना पसंद नहीं करेगी
नकवी जैसे ही मंच पर आये, उन्हें बताया गया कि भारतीय टीम उनसे ट्रॉफी नहीं लेगी और वह जबर्दस्ती करेंगे तो आधिकारिक विरोध दर्ज किया जायेगा नकवी इंतजार करते रहे और अचानक आयोजकों में से कोई ट्रॉफी ड्रेसिंग रूम के भीतर ले गया....भारतीय क्रिकेट बोर्ड एशियाई क्रिकेट परिषद के प्रमुख मोहसिन नकवी के इस रवैये के खिलाफ "कड़ा विरोध" दर्ज कराएगा
भारतीय क्रिकेट टीम को एशिया कप ट्रॉफी दुबई में एशियाई क्रिकेट परिषद के प्रमुख से लेने से इनकार किया गया था बीसीसीआई नवंबर में आईसीसी बैठक में मोहसिन नकवी के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराने की योजना बना रहा है बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने टीम के ट्रॉफी लेने से इनकार को उचित ठहराया
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने टीम के इनकार को उचित ठहराते हुए कहा कि "भारत ऐसे व्यक्ति से ट्रॉफी स्वीकार नहीं कर सकता जो "देश के खिलाफ युद्ध छेड़ रहा है." देवजीत सैकिया ने आगे कहा कि, ."यह अप्रत्याशित है, बहुत बचकाना है और हम नवंबर के पहले हफ्ते में दुबई में होने वाली आईसीसी की आगामी बैठक में आईसीसी के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराएंगे. " नकवी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख और अपने देश के गृह मंत्री भी हैं
एशिया कप 2025 फाइनल में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हरा दिया लेकिन भारतीय टीम ने इस दौरान ACC और PCB चीफ मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया
भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और एशिया क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी का मजाक उड़ाया है। भारत ने एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब अपने नाम किया। जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया जिसके बाद एसीसी अध्यक्ष ट्रॉफी अपने होटल रूम में ले गए।
नकवी के हाथ से नहीं ली ट्रॉफी
भारतीय खिलाड़ी जीत के बाद पुरस्कार समारोह में मौजूद थे, लेकिन उन्होंने नकवी के हाथों ट्रॉफी लेना पसंद नहीं किया। टीम ने बाद में ट्रॉफी के बिना जश्न मनाया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि जब भारतीय खिलाड़ियों ने नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से मना किया तो वह इसे अपने होटल रूम में ले गए। बीसीसीआई ने बताया कि वह इस हरकत को लेकर आईसीसी से नकवी की शिकायत करेंगे।
भारतीय खिलाड़ियों ने हालांकि जीत का जश्न फीका नहीं पड़ने दिया और सोशल मीडिया पर एआई ट्रॉफी के साथ तस्वीरें पोस्ट की। सूर्यकुमार, हार्दिक और गिल ने एआई ट्रॉफी के साथ तस्वीर पोस्ट की। सूर्यकुमार ने कैप्शन में लिखा, 'जब मैच खत्म हो जाता है तो अंत में चैंपियन को याद किया जाता है, न कि ट्रॉफी के साथ तस्वीर को।' सूर्यकुमार ने बताया कि भारतीय टीम को ट्रॉफी उठाने से रोका गया और यह उनके करियर में पहली बार देखने मिला कि विजेता टीम को ट्रॉफी नहीं दी गई।
असली ट्रॉफी मेरी टीम- सूर्यकुमार यादव
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि ट्रॉफी न मिलना जरूर दुखद है, लेकिन उनके लिए असली ट्रॉफी उनकी टीम है। सूर्यकुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'जबसे मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया है, कभी नहीं देखा कि विजेता टीम को ट्रॉफी न मिले। लेकिन मेरे लिए असली ट्रॉफी मेरी टीम है। सभी 14 खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ मेरी यादों की असली ट्रॉफी हैं। ये पल मेरे लिए हमेशा खास रहेंगे।'
जीत के जश्न में नहीं आई कमी
सूर्यकुमार ने मजाकिया अंदाज में कहा कि टीम ने जमकर जश्न मनाया। उन्होंने कहा, 'आपने ट्रॉफी की फोटो नहीं देखी? मैंने ट्रॉफी ला दी थी। अभिषेक और शुभमन ने पहले ही तस्वीर पोस्ट कर दी है। देखिए कितनी खूबसूरत लग रही है।' उन्होंने हंसते हुए कहा, 'रिंकू ने चौका मारा, हम जीत गए, सबने जश्न मनाया और खिलाड़ियों की उपलब्धियां सेलिब्रेट कीं। यही चेन ऑफ इवेंट था जो हम चाहते थे।'
पाकिस्तानी पत्रकारों के सवालों पर शांत रहे सूर्यकुमार
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पाकिस्तानी पत्रकारों ने सूर्या से कई सवाल किए, यहां तक कि उन पर क्रिकेट में राजनीति लाने का आरोप भी लगाया। लेकिन कप्तान ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, 'आप गुस्सा क्यों हो रहे हैं? आप ही बताइए, जीतने के बाद ट्रॉफी किसे मिलनी चाहिए? हमने यह फैसला मैदान पर लिया। कोई हमें बाहर से निर्देश नहीं दे रहा था।'





Post a Comment