शक्ति भवन में हुई बिजली की विभागीय समीक्षा बैठक
विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु निर्देश दिए गए
खास कर मीटिंग में कहा कि :
- ईमानदार उपभोक्ताओं की सेवा में कोई कमी न हो, विजिलेंस के नाम पर उत्पीड़न कदापि न हो।
- सभी फीडरों पर आवश्यकतानुसार जले हुए ट्रांसफार्मर तुरंत बदले जाए।
- चोरी रोकने हेतु विजिलेंस एक्टिविटी को टार्गेटेड तथा प्रभावशाली बनाया जाय। खासकर बड़ी चोरी रोकने को प्राथमिकता दी जाए।
- ज़्यादा लाइन लॉस वाले फ़ीडरों पर ही विजिलेंस की कार्यवाही हो, अपनी मर्जी से विजिलेंस टीम कहीं भी छापेमारी न करे।
- छोटे उपभोक्ताओं एवं गरीब लोगों को परेशान न किया जाए।
- नियमित बिल भरने वाले उपभोक्ताओं को आकस्मिक बकाये पर परेशान न किया जाए।
- 50% से ज्यादा चोरी (लाइन लॉस) वाले फीडर पर प्राथमिकता से स्मार्ट मीटर लगाए जाए।
- नवरात्रि, दशहरा एवं दीपावली आदि त्योहारों के दृष्टिगत निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु सभी आवश्यक तैयारी पूर्व से ही सुनिश्चित की जाए।
सबको शुभकामनाए
@narendramodi @myogiadityanath @JPNadda @Bhupendraupbjp
@UPPCLLKO @EMofficeUP @MVVNLHQ @dvvnlhq @PuVVNLHQ @PVVNLHQ @KESCoHQ
#NayeBharatKaNayaUP
#GoodGovernance
#HumaraUP #VikasExpress


Post a Comment