BREAKING NEWS

Big story

News

बिजनौर : गुलदार के हमले को लेकर कांग्रेसियों ने उठाई जनता की आवाज़

बिजनौर : गुलदार के हमले को लेकर कांग्रेसियों ने उठाई जनता की आवाज़ 

रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर 

बिजनौर : गुलदार के हमले को लेकर कांग्रेसियों का गुस्सा उबाल पर है। शुक्रवार को पार्टी कार्यालय के बाहर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर जोरदार प्रदर्शन किया। 

बिजनौर : गुलदार के हमले को लेकर कांग्रेसियों ने उठाई जनता की आवाज़

कार्यकर्ताओं का आरोप है कि गुलदार हमले के मुद्दे पर आवाज उठाने से पहले ही उन्हें घरों में नजरबंद कर दिया गया और उन्हें पीड़ित परिवार से मिलने जाने से पहले ही नजर बंद कर दिया गया। उनकी पार्टी की वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद ओमवती के आवास पर ड्यूटी पर तैनात दरोगा ने अभद्र व्यवहार किया। जिसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस प्रशासन के खिलाफ एक शिकायती ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपने के लिए कांग्रेस जिला कार्यालय पर इकट्ठा हुए जहां पर पुलिस प्रशासन ने उन्हें कार्यालय में ही रोक लिया।

बाइट-मीनू गोयल, पूर्व शहर अध्यक्ष

जिस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसी कलेक्ट्रेट जाना चाहते थे। लेकिन पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि गुलदार के आतंक से क्षेत्र में कई लोगों की जान जा चुकी है। लेकिन प्रशासन ठोस कदम उठाने के बजाय कांग्रेसियों की आवाज को ही दबाने में लगा हुआ है। यह मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है और कांग्रेसियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। 







Post a Comment