बिजनौर में रामलीला में मारपीट, पीड़ित जान बचाने को थाने की ओर भागा
बिजनौर पुलिस ने रामलीला में फायरिंग की घटना का खंडन किया
कोई फायरिंग नहीं हुई है- पुलिस
रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर
बिजनौर : थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के गजरौला शिव गांव में रामलीला देखने पहुंचे लोगों के बीच उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कुछ दबंग हथियार लेकर मंच के पास पहुंचे।
दबंगों ने एक दर्शक को कुर्सी से हटने के लिए कहा, लेकिन विरोध पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अचानक मारपीट से माहौल दहशतभरा हो गया। आरोप है कि जान बचाने के लिए पीड़ित पक्ष थाने की ओर भागा, मगर दबंग पीछा करते हुए हथियार लहराते थाने तक पहुंच गए।
इस दौरान पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए एक आरोपी के हाथ से बंदूक छीनकर उसे अनलोड कर दिया और हालात बिगड़ने से रोके। हालांकि पुलिस के सामने खुलेआम हथियार लेकर पहुंचने से साफ था कि दबंगों में कानून का कोई खौफ नहीं है। वहीं घायलों का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। वही पुलिस ने इस घटना में आरोपी का मामूली धाराओं में चालान कर दिया है।
बाईट - सजल कुमार - पीड़ित


Post a Comment