#UPCM Yogi Adityanath ने जनपद लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर विभिन्न विभागों के साथ आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में सड़कों की मरम्मत तथा गड्ढा मुक्ति अभियान सहित अन्य कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बारिश के कारण खराब हुई सड़कों की मरम्मत और आवश्यकतानुसार पुनर्निर्माण की कार्यवाही को तेज करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि हाईवे, एक्सप्रेसवे, ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र की सड़कें व अन्य महत्वपूर्ण मार्ग दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली और छठ जैसे आगामी प्रमुख पर्वों व त्योहारों से पहले अच्छी स्थिति में होने चाहिए, ताकि आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
NHAI, मण्डी परिषद, PWD, ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, नगर विकास, सिंचाई, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास सहित विभिन्न विभाग लक्ष्य की प्राप्ति में समान गति बनाएं और कमजोर प्रगति वाले विभाग और बेहतर कार्य करें। 'प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना' की सड़कों के मरम्मत कार्य में तेजी लायी जाए। त्योहारों के समय सड़कों की स्थिति प्रदेश की छवि से जुड़ी होती है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी: #UPCM Yogi Adityanath
नगर निगमों में अवस्थापना संबंधी कार्यों की धनराशि का समय से और सही उपयोग सुनिश्चित किया जाए। कार्य का आवंटन पारदर्शिता के साथ हो और कार्यों में अनावश्यक विलम्ब न हो। अन्यथा की स्थिति में महापौरों के अधिकारों पर पुनर्विचार किया जाएगा। जिस भी नगर निगम में ईईएसएल का बकाया है, उसका तत्काल भुगतान करा दिया जाए: #UPCM Yogi Adityanath
नवीनीकरण कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करना सभी विभागों की जिम्मेदारी है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। आगामी 30 सितंबर तक लोक निर्माण विभाग द्वारा सर्वे पूरा कर कार्ययोजना शासन को प्रस्तुत की जाए।
यह अभियान प्रदेशवासियों की सुविधा और सुरक्षा से सीधे तौर पर जुड़ा है। इसलिए सभी विभागीय अधिकारी पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। कार्यों की प्रगति की दैनिक निगरानी हो तथा शासन स्तर पर नियमित रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए: #UPCM Yogi Adityanath
वर्तमान में उत्तर प्रदेश में अधिकांश राजमार्ग और एक्सप्रेसवे पूर्व-पश्चिम दिशा में केन्द्रित हैं। ऐसे में अब आवश्यकता है कि नेपाल सीमा से लेकर प्रदेश के दक्षिणी छोर तक फैले जनपदों को जोड़ने वाला एक सुदृढ़ 'उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर' तैयार किया जाए।
इस उद्देश्य से राष्ट्रीय राजमार्गों के अन्तर्गत आने वाले हिस्सों में NHAI का सहयोग लिया जाए और शेष मार्गों का निर्माण, सुदृढ़ीकरण तथा चौड़ीकरण राज्य स्तर पर कराया जाए। जहां आवश्यक हो, वहां ग्रीनफील्ड रोड परियोजनाएं प्रस्तावित की जाएं: #UPCM Yogi Adityanath

Post a Comment