BREAKING NEWS

Big story

News

यूपी के 31 अस्पतालों में 10.74 करोड़ के उपकरण होंगे स्थापित

यूपी के 31 अस्पतालों में 10.74 करोड़ के उपकरण होंगे स्थापित

प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति हुई प्रदान, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले, रोगियों को मिलेगा उच्च कोटि का इलाज 

प्रदेश सरकार ने बड़ी सौगात दी

लखनऊ। 24 सितंबर : यूपी के 31 अस्पतालों को आधुनिक उपकरणों से लैस किया जाएगा। इसके लिए 10.74 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि रोगियों को उच्च कोटि के इलाज की सुविधा मुहैया कराने के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है। 

प्रदेश सरकार की बड़ी सौगात

प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अपग्रेड करने का काम लगातार चल रहा है। यूपी के 31 अस्पतालों को प्रदेश सरकार ने बड़ी सौगात दी है। 10 करोड़ 74 लाख रुपये से अधिक के बजट की अस्पतालों को प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस बजट से आधुनिक उपकरण खरीदे जाएंगे।

जांच व उपचार में मदद 

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि अस्पतालों में आधुनिक उपकरण होने से रोगियों को जांच व उपचार में मदद मिलेगी। रोगियों को घर के नजदीक व संबंधित जिले में ही उपचार मिल सकेगा। इससे रोगियों का समय बचेगा। आवागमन व ठहरने का खर्च बचेगा। बड़े अस्पतालों से रोगियों का दबाव भी कम होगा।

इन जिलों को बजट की संजीवनी

वाराणसी, फिरोजाबाद, बदायूं, कासगंज, उरई, बागपत, अमेठी, लखनऊ के चार अस्पताल, औरेया, सीतापुर, अयोध्या, मथुरा, बुलंदशहर, मऊ, बांदा के दो अस्पताल, जालौन, मैनपुरी, महाराज गंज, भदौही, झांसी, बाराबंकी, मेरठ, फरुखबाद, आजमगढ़, लखीमपुर खीरी, हरदोई, जौनपुर को बजट की संजीवनी मिली है।

Post a Comment