BREAKING NEWS

Big story

News

मेटा का अलर्ट : पुलिस ने बचाई युवक की जान

(Meta Alert )मेटा का अलर्ट : पुलिस ने बचाई युवक की जान 

मेटा के अलर्ट से पुलिस मुख्यालय लखनऊ के निर्देश पर जनपदीय पुलिस द्वारा मात्र 10 मिनट के अन्दर मौके पर पहुँच कर, बचायी गयी युवक की जान, दिनांक- 01-01-2023 से 31-08-2025 के मध्य आत्महत्या संबंधी पोस्ट पर प्राप्त अलर्ट का संज्ञान लेकर कुल 1335 व्यक्तियों के प्राणों की रक्षा उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा की जा चुकी है ।




दिनांक 04-09-2025 को जनपद इटावा के थाना सिविल लाइन निवासी लगभग 23 वर्षीय युवक द्वारा, *”नहीं रहूँगा आज मै, मेरी मम्मी को संभाल लेना, उनको ज्यादा दुःख होगा, बाबा आज वो यह सोच रही होगी कि मै मजाक कर रहा हूँ, मै रेल की पटरी पर बैठा हूँ मरने के लिए, मेरे मरने के बाद उसे हैप्पी रखना, आई एम वैरी सीरियस” यह टेक्स्ट लिखकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट* किया गया। उक्त पोस्ट के संबंध में दिनांक 04-09-2025 को 11:33 PM पर मेटा कंपनी की तरफ से मुख्यालय पुलिस महानिदेशक स्थित सोशल मीडिया सेन्टर को ई-मेल के ज़रिए एलर्ट प्राप्त हुआ। जिसका तत्काल संज्ञान लेकर उच्चाधिकारियों को संज्ञानित कराया गया । 

पुलिस महानिदेशक उ0प्र0, राजीव कृष्णा द्वारा उक्त एलर्ट पर तत्काल कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। मेटा कम्पनी द्वारा भेजे गये अलर्ट का संज्ञान लेकर मुख्यालय की सोशल मीडिया सेन्टर द्वारा प्राप्त अलर्ट में उपलब्ध कराये गये मोबाइल नम्बर के आधार पर तत्काल युवक की लोकेशन की जानकारी करके जनपद इटावा को प्रकरण से अवगत कराया गया । 

मुख्यालय द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचना एवं लोकेशन पर थाना सिविल लाइन के उप निरीक्षक मय पुलिस कर्मियों के मात्र *10 मिनट के अन्तराल में युवक के घर पहुंच* गए, जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि युवक घर से निकल चुका था । *पुलिसकर्मी तत्काल रेलवे ट्रैक की तरफ दौड़े । पुलिस कर्मियों को कुछ दूरी पर एक युवक रेलवे ट्रैक की तरफ जाता हुआ दिखाई दिया । पुलिसकर्मी अविलम्ब उस युवक के पास पहुंचे तथा उसको रोक कर, समझा बुझाकर घर वापस ले आये* ।

युवक के सामान्य होने पर, पुलिस कर्मियों द्वारा उससे जानकारी की गयी, तो उसके द्वारा बताया गया कि वह आगरा का रहने वाला है और *यहाँ किराये के मकान में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है । खर्चे के लिए धन प्राप्ति का कोई स्रोत नहीं होने के कारण उसको घर से ही पैसे मंगवाने पड़ते हैं । उसके पास किराया देने के लिए भी पैसे नहीं हैं । आर्थिक तंगी के कारण उसके मन में आत्महत्या का विचार आया और उसके द्वारा यह कदम उठाया गया* । स्थानीय पुलिस द्वारा समय से पहुँच कर, युवक को आत्महत्या करने से रोका गया एवं काउन्सलिंग की गयी, जिस पर युवक द्वारा भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने का आश्वासन दिया गया । युवक के परिजनों द्वारा स्थानीय थाने के पुलिसकर्मियों की तत्परता तथा उनके सहयोग हेतु उ0प्र0 पुलिस को धन्यवाद दिया गया 

उत्तर प्रदेश पुलिस एवं मेटा कम्पनी के मध्य 2022 से प्रचलित व्यवस्था के अंतर्गत यदि कोई भी व्यक्ति फेसबुक अथवा इंस्टाग्राम पर आत्महत्या किए जाने से सम्बंधित पोस्ट करता है तो ऐसी पोस्ट के सम्बंध में मेटा कम्पनी द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस को ई-मेल एवं फोन के माध्यम से अलर्ट भेजकर सूचित किया जाता है ।


Post a Comment