BREAKING NEWS

Big story

News

पंजाब के सीएम भगवंत मान की सेहत बिगड़ी, मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया!

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सेहत बिगड़ने पर उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह दो दिनों से बीमार थे और अभी तक उनके सरकारी आवास पर ही उनका उपचार चल रहा था, लेकिन आज तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।


डॉक्टरों की एक टीम सीएम के स्वास्थ्य पर नजर बनाई हुई है। उन्हें वायरल फीवर और डाइजेशन से संबंधित समस्या थी। वह दवाएं लेकर घर पर ही आराम कर रहे थे, लेकिन तबीयत में कोई सुधार नहीं होने और ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। सीएम भगवंत मान की खराब सेहत के कारण पंजाब में बाढ़ की स्थिति को लेकर चंडीगढ़ स्थित पंजाब सीएम हाउस में होने वाली पंजाब कैबिनेट की बैठक को रद्द कर दिया गया। इस बैठक में बाढ़ पर चर्चा होनी थी वे लगातार प्रभावित इलाकों में जाकर मुआयना करने के साथ ही हालात की समीक्षा भी कर रहे थे

Post a Comment