BREAKING NEWS

Big story

News

कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

लखनऊ, 05 सितंबर 2025 : कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं उसकी समावेशी विचारधारा में आस्था जताते हुए एवं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं राष्ट्रीय महासचिव, सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी द्वारा देश के गरीब, मजदूर, दलित, शोषित, वंचित वर्ग के लोगों के हक और अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार किए जा रहे सदन से लेकर सड़क तक के संघर्षों से प्रेरित होकर आज यहां प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बहुजन समाज पार्टी को छोड़कर जनपद सहारनपुर से पूर्व ब्लाक प्रमुख भागमल सिंह ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 

सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम की शुरुआत करने से पूर्व आज शिक्षक दिवस के अवसर पर महान दार्शनिक, शिक्षक, राजनेता एवं लेखक रहे डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन की की जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मा0 श्री अजय राय जी ने पूर्व मंत्री श्री डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।

तत्पश्चात सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मा0 श्री अजय राय जी ने पूर्व ब्लाक प्रमुख श्री भागमल जी के साथ सदस्यता ग्रहण करने आए हुए लोगों के गले में कांग्रेस तिरंगा पट्टिका पहनाकर तथा पार्टी का सदस्यता कार्ड देकर सभी को विधिवत रूप से पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ज्वाईनिंग प्रभारी नितिन शर्मा, शिक्षक प्रकोष्ठ के कोऑर्डिनेटर डॉ0 अमित कुमार राय, विधि विभाग के कोऑर्डिनेटर आसिफ रिज़वी रिंकू, उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस पूर्वी के चेयरमैन राम मोहन शुक्ला, जिला कांग्रेस कमेटी बदायूँ के अध्यक्ष अजीत यादव, अभिरूप राय जी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

सदस्यता ग्रहण के उपरांत आए सदस्यता ग्रहण करने आए हुए सभी लोगों का स्वागत करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मा0 श्री अजय राय जी पूर्व मंत्री ने कहा कि वोटी चोरी से बनी भाजपा सरकार की नीतियों से समाज का प्रत्येक वर्ग पीड़ित है। समाज में पूरी तरह से अन्याय और अत्याचार व्याप्त है। भाजपा के लोग आज जिस तरह से कांग्रेस कार्यालयों पर हमला कर रहे हैं यह उनका डर है कि आने वाले समय में वह इस देश और प्रदेश की सत्ता से बाहर जाने वाले हैं। 

श्री राय ने कहा कि आज देश के संविधान और लोकतंत्र पर खतरा है जिसकी लडाई हमारे नेता श्री राहुल गांधी जी लड़ रहे हैं। मेरा आप  सभी से यह आग्रह है कि आप श्री राहुल गांधी जी के हाथों को मजबूत करिए। कांगेस ही इस देश और प्रदेश दोनों का भविष्य है और अगर कांग्रेस मजबूत होगी तो हम सभी को ताकत मिलेगी और सभी के हक और अधिकार सुरक्षित रहेंगे। 

सदस्यता ग्रहण करने के उपरांत अपने संबोधन में पूर्व ब्लाक प्रमुख श्री भागमल जी ने कहा कि हम सभी दलित समाज से आते हैं और अपने समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं। आज सत्ताधारी लोग भारत के संविधान को समाप्त करने पर तुले हुए हैं। आज यहां हम सभी लोग भारत के संविधान को बचाने के लिए जननायक श्री राहुल गांधी जी के हाथों को मजबूत करने का संकल्प लेते हैं। माननीय श्री राहुल गाँधी जी लोगों के वोट के अधिकार की लडाई सड़को पर उतरकर लड रहे हैं और हम आपको यह विश्वास दिलाते हैं कि हम उनकी इस लड़ाई में कंघे से कंघा मिलाकर उनका साथ देंगे।

पूर्व ब्लाक प्रमुख के साथ सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से निखिल मित्तल, डॉ0 राकेश प्रजापति, महबूब प्रधान, हाजी नसीम पूर्व प्रधान, अभिषेक चौधरी, मनोज कुमार, नाथीराम, प्रवीण प्रधान, गुरूवीन कुमार, राजेन्द्र नौटियाल पूर्व जिला पंचायत, सत्येन्द्र कुमार, रवीन्द्र प्रधान, पोपिन कुमार पूर्व प्रधान, साजिद प्रधान, अजीत सिंह, संदीप कुमार, लोकेन्द्र कुमार, शीतल कुमार, सोमपाल सिंह, दिनेश कुमार, अशोक कुमार, सूरजमल सैनी, प्रेम चन्द्र, अनुभव सिंह, कंवर पाल सिंह, धर्म सिंह, रोहित बंसल, अंकुश कुमार, अंकित कुमार सहित भारी संख्या में समर्थक शामिल रहे।

Post a Comment