लखनऊ : सआदतगंज क्षेत्र में युवक अली अब्बास की हत्या
हत्या के संबंध में पुलिस का कहना है कि ... दिनांक 23.09.2025 को प्रातः 05.40 बजे थाना स्थानीय पर हत्या होने के सूचना प्राप्त हुई, इस सूचना पर तत्काल थाना स्थनीय पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुंचकर जानकारी की गयी तो प्रथमदृष्टया ज्ञात हुआ कि मृतक अली अब्बास पुत्र आरिफ जमीर निवासी हातानूर बेग थाना सआदतगंज लखनऊ जिसकी उम्र करीब 26 वर्ष थी, को पड़ोस में रहने वाले हिमालय प्रजापति ने अपने घर पर बुलाकर सोनू व सौरभ प्रजापति के साथ मिलकर अली अब्बास को लाठी डंडो से मारा पीटा, जिससे अली अब्बास उपरोक्त के सिर में गंभीर चोट लगी, जिसे इलाज के लिए ट्रामा सेन्टर ले जाया गया जहां पर अली अब्बास उपरोक्त की इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी, मौके पर पहुंचकर उच्चाधिकारीगण द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है।
मृतक के पिता आरिफ जमीर द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र के आधार पर तत्काल थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 232/2025 धारा 103(1) बीएनएस बनाम 01-हिमालय प्रजापति 02-सोनू 03-सौरभ पंजीकृत कर 02 हत्यारोपियों
01-सौरभ प्रजापति पुत्र स्व0 हुबलाल उम्र करीब 30 वर्ष
02-हिमालय प्रजापति पुत्र स्व0 कैलाश उम्र 26 वर्ष
हत्या के आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
हत्या को लेकर पूछताछ का विवरण
हत्या के बाद पुलिस हिरासत में लिये गये आरोपी अभियुक्तों ने बताया कि अली अब्बास का उनकी बहन से काफी दिनों से प्रेम प्रंसग चल रहा था, जिससे रंजिशन हम लोगों ने अली अब्बास को अपने घर पर बुलाकर मारा-पीटा, जिससे उसकी मृत्यु हो गयी।
सआदतगंज थाना क्षेत्रान्तर्गत युवक अली अब्बास की हत्या की घटना के संबधं में पुलिस उपायुक्त, पश्चिमी @DCPWEST1 द्वारा दी गई जानकारी

Post a Comment