Viral Video CMO Gonda : सीएमओ गोंडा रश्मि वर्मा का बच्चों की मौत पर रोते परिजनों के लिए बयान
कहा कि ....एक बच्चा मर गया तो उसके लिए सब आ गए...हजार जिंदा है लड्डू खाने जाइये'
सीएमओ गोंडा रश्मि वर्मा का अट्टहास इस पीड़ित माँ बाप के कलेजे को चीर रहा होगा!
गोंडा में अवैध रूप से संचालित अस्पताल में दो नवजातों की मौत के मामले में सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा का एक विवादित बयान सामने आया है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। वीडियो में देखा और सुना जा सकता है कि सीएमओ कह रही हैं कि एक बच्चे की मौत पर सवाल उठ रहे हैं। हजार बच्चे जिंदा हुए हैं लड्डू खाने जाइए। हालांकि एक अन्य वीडियो में सीएमओ ने मामले की जांच कराने की बात कही। दरअसल, बु़धवार को शहर के बहराइच रोड स्थित अवैध रूप से संचालित अस्पताल में दो नवजात की मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने हंगामा किया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर एनआईसीयू को सील कर दिया था।
अवैध तरीके से संचालित नर्सिंग होम में दो नवजात बच्चों की मौत हो गई परेशान परिजन रोने लगे और नर्सिंग होम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शिकायत लेकर मैडम के पास पहुंचे थे, तो ऐसा जवाब मिला ....आप भी सुनिए ...viral video

Post a Comment