समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज पीलीभीत के ग्राम प्रधान एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख ने मिलकर अपने क्षेत्र की विशेष बांसुरी भेंट की।
जनपद पीलीभीत पूरनपुर के पूर्व ब्लाक प्रमुख श्री अजय भारती तथा पूर्व प्रधान गंगाराम यादव एवं सदाकत अली ने पीलीभीत की शान बांसुरी श्री अखिलेश यादव को भेंट की। इस बांसुरी की देश-विदेश में मांग रहती है। स्मरणीय है, पीलीभीत में ही शानदार टाईगर रिजर्व है जो समाजवादी सरकार में बना था।

Post a Comment