किसानों ने अखिलेश यादव को ज्ञापन देकर अपनी मांगो की पूर्ति में प्रभावी हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया
दिनांक- 04.09.2025 : लखनऊ सदर और सरोजनीनगर तहसील के 12गांवों की जमीन अधिग्रहीत कर आगरा-एक्सप्रेस-वे पर उद्योगनगर बसाने की लखनऊ विकास प्राधिकारण योजना से प्रभावित किसानों ने आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव को ज्ञापन देकर अपनी मांगो की पूर्ति में प्रभावी हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया।
प्रस्तावित उद्योगनगर योजना में सरोजनीनगर तहसील के दोना, सकरा, तेजकिशनखेड़ा, मदारपुर, नकटौरा, गहलवारा, देवरी, इंद्रवारा, आदमपुर, इब्राहिमगंज, भलिया, बहरू, जालियामऊ गांवों की जमीन अधिग्रहीत होनी है। स्थानीय किसानों की मांग है कि उन्हें 2 करोड़ रूपये प्रति बीघा के हिसाब से मुआवजा दिया जाए। प्रत्येक किसान को 10 प्रतिशत विकसित भूमि आवास के लिए दी जाए। मुआवजा एकमुश्त दिया जाए। गांव में रह रहे गरीबों, भूमिहीनों को बेघर न किया जाए। पेड़ नलकूप का मुआवजा चार गुना दिया जाए। एलडीए द्वारा चिह्नित गांवों में रहे रहे भूमिहीनों को सरकार निर्बल आवास की व्यवस्था हो। गांव में जल निकासी की समुचित व्यवस्था हो। प्रत्येक गांव में विवाह घर, मंदिर, पार्क, मस्जिद, अम्बेडकर पार्क तथा स्कूल एवं श्मसान घर का भी निर्माण हो। ज्ञापन पर सर्वश्री हीरालाल यादव, सोनू यादव, अमन कुमार, केशन कुमार, अंकुर, इंद्रपाल, सोनू कुमार, राम मनोहर, राम सागर, रामेश्वर, राधे लाल, दिनेश कुमार नीरज यादव, मुनेश्वर, राजकिशोर, श्रीराम हरि नाथ, विजय पाल, ठाकुर प्रसाद, गोविन्द प्रसाद, चंद्रभान, राजेश, विनीत कुमार, राम सहाय, नितिन, कपिल पाल, प्रेमकुमार, दिनेश, पंकज कुमार, महेंद्र तथा प्रमोद पाल आदि किसानों ने हस्ताक्षर किये हैं।

Post a Comment