BREAKING NEWS

Big story

News

Viral Video रिश्वतखोरी, चंदौली : अग्निशमन अधिकारी कार्यालय में लिपिक कांस्टेबल घूस लेते पकड़ा गया

Viral Video रिश्वतखोरी, चंदौली : अग्निशमन अधिकारी कार्यालय में लिपिक कांस्टेबल घूस लेते पकड़ा गया 

उत्तर प्रदेश : रिश्वतखोरी करने पर चंदौली के मुगलसराय कोतवाली से सटे मुख्य अग्निशमन अधिकारी कार्यालय में तैनात लिपिक कांस्टेबल राजकमल शुक्रवार को घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया। उसने पटाखे की दुकान का अस्थाई लाइसेंस देने के लिए रुपये मांगे थे। पीड़ित की शिकायत पर वाराणसी से आई एंटी करप्शन टीम ने राजकमल को पकड़ा है।

Viral Video रिश्वतखोरी, चंदौली : अग्निशमन अधिकारी कार्यालय में लिपिक कांस्टेबल घूस लेते पकड़ा गया

यह कोई पहला मामला नहीं है जब किसी सरकारी बाबू को रिश्वत लेते पकड़ा गया हो। इससे पहले भी रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े जा चुके हैं। एनओसी जारी करने के एवज में धन की मांग की जाती है। पैसा न देने पर लंबे समय तक एनओसी लटकाया जाता है। viral video....

पटाखे की दुकान का अस्थाई लाइसेंस जारी करने के लिए धन की मांग की थी। आवेदक ने शिकायत विजिलेंस से कर दी। इस पर शुक्रवार की दोपहर में आई एंटी करप्शन टीम ने छापा मारा और बाबू राजकमल को एक आवेदक से रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। गिरफ्तारी के दौरान बाबू ने भागने का प्रयास किया, लेकिन विजिलेंस टीम ने उसे पकड़ लिया। आरोपी बाबू को गिरफ्तार कर विजिलेंस टीम अपने साथ ले गई

Post a Comment