BREAKING NEWS

Big story

News

बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप, बिजनौर के चांदपुर में किसान की करंट लगने से मौत

बिजली विभाग की लापरवाही से बिजनौर के चांदपुर में किसान की करंट लगने से मौत

रिपोर्ट : शकील अहमद, बिजनौर 

खबर बिजनौर के चांदपुर से है जहां थाना क्षेत्र के दरबाड़ा गांव के जंगल में गुरुवार को खेत में सिंचाई कर रहे किसान की करंट लगने से मौत हो गई। 58 वर्षीय किसान अर्जुन सिंह खेत में पानी दे रहे थे, तभी खेत के ऊपर से गुजर रही लटकती बिजली लाइन का तार उनके संपर्क में आ गया। करंट लगते ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

बिजली विभाग की लापरवाही से बिजनौर के चांदपुर में किसान की करंट लगने से मौत

परिवार के लोग देर शाम तक उनके घर न लौटने से परेशान हो गए और खोजबीन करते हुए खेत पहुंचे। वहां अर्जुन सिंह का शव पड़ा मिला, यह दृश्य देखकर परिजनों में कोहराम मच गया।

बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप 

गांव वालों ने बताया कि कई बार बिजली विभाग से ढीली और लटकती तारों की शिकायत की गई थी, लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे और कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलते ही पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक अर्जुन सिंह अपने पीछे पत्नी और दो पुत्रों को छोड़ गए हैं। दोनों बेटे उत्तराखंड में काम करते हैं।

सीओ चांदपुर देश दीपक सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह मामला बिजली की तार से करंट लगने का है। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।



Post a Comment