BREAKING NEWS

Big story

News

रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के दूसरी तिमाही नतीजे घोषित

रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के दूसरी तिमाही नतीजे

नतीजों के मुख्य बिंदु #RILresults

2/n वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में रिलायंस का कंसोलिडेटिड राजस्व ₹283,548 करोड़ ($32.0 बिलियन) रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 9.9% अधिक है। यह उपभोक्ता व्यवसायों में मजबूत राजस्व वृद्धि के दम पर हुआ #RILresults 

रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के दूसरी तिमाही नतीजे नतीजों के मुख्य बिंदु #RILresults

3/n Q2 FY2025-26 रिलायंस का कंसोलिडेटिड EBITDA (वर्ष-दर-वर्ष) 14.6% बढ़कर ₹50,367 करोड़ ($5.7 बिलियन) हो गया, जिसमें O2C और उपभोक्ता व्यवसायों का मजबूत योगदान रहा। #RILresults

4/n Q2 FY2025-26 रिलायंस का कंसोलिडेटिड ‘कर-पश्चात लाभ’ और सहयोगी व संयुक्त उद्यमों का लाभ/(हानि) का हिस्सा पिछले वर्ष की तुलना में 14.3% बढ़कर ₹22,092 करोड़ ($2.5 बिलियन) हो गया। #RILresults

5/n 30 सितंबर, 2025 को समाप्त तिमाही में पूंजीगत व्यय ₹40,010 करोड़ ($4.5 बिलियन) था। #RILresults

6/n Q2 FY2025-26 रिलायंस का कंसोलिडेटिड शुद्ध ऋण 30 सितंबर 2025 तक मामूली रूप से बढ़कर ₹118,545 करोड़ हो गया, जबकि पिछली तिमाही यानी 30 जून 2025 को यह ₹117,581 करोड़ था #RILresults

7/n वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में जियो प्लेटफॉर्म्स का EBIDTA 17.7% (Y-o-Y) बढ़कर ₹18,757 करोड़ हो गया @reliancejio #RILresults

जियो का शुद्ध लाभ 

8/n Q2 FY2025-26 जियो का शुद्ध लाभ वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 12.8% बढ़कर ₹7,379 करोड़ हो गया @reliancejio #RILresults

9/n Q2 FY2025-26 में जियो के कुल ग्राहकों की संख्या 83 लाख बढ़ी। सितंबर 2025 तक जियो का कुल ग्राहक आधार 50 करोड़ 64 लाख था। @reliancejio #RILresults

10/n Q2 FY2025-26 सितंबर 2025 तक JioTrue5G ग्राहक आधार बढ़कर 23 करोड़ 40 लाख हो गया। कुल वायरलेस ट्रैफ़िक में 5G का हिस्सा अब लगभग 50% है। कस्टमर एंगेजमेंट के बल पर ये वृद्धि देखी गई। @reliancejio #RILresults

11/n Q2 FY2025-26 जियो की फ़िक्स ब्रॉडब्रांड सेवा ने इस तिमाही में हर महीने 10 लाख घर जोड़े। इसके साथ ही जियो के साथ अब कुल 2 करोड़ 30 लाख परिसर जुड़ चुके हैं। जियो एयरफ़ाइबर दुनिया में सबसे आगे बना हुआ है और इसका सबस्क्राइबर बेस बढ़कर 95 लाख हो गया है। @reliancejio #RILresults

जियो एआई क्लॉउड

12/n Q2 FY2025-26 जियो एआई क्लॉउड में अब और सेवाएँ जुड़ गई हैं – 

1) एआई ईवेंट्स: जिसमें आप फ़ेस टैगिंग से तुरंत किसी को ढूंढ सकते हैं, जिससे फ़ोटो शेयरिंग आसान होगी

2) वॉइस सर्च: अंग्रेज़ी और हिंदी में

जियो एआई क्लाउड का उद्देश्य है – हरेक व्यक्ति तक एआई सेवाएँ और क्लाउड स्टोरेज पहुंचाना। जियो एआई क्लॉउड के अब 4 करोड़ 20 लाख रजिस्टर्ड यूज़र हैं। @reliancejio #RILresults

13/n Q2 FY2025-26 ग्राहकों की बढ़ती भागीदारी के साथ Jio का ARPU बढ़कर ₹211.4 हो गया, जो प्रमोशनल 5G ऑफर से प्रभावित था। @reliancejio #RILresults

14/n Q2 FY2025-26 जियो ने इंडस्ट्री में अपना पहला स्थान बरकरार रखा है - प्रति ग्राहक डेटा कन्ज़ंप्शन अब 38.7 GB/प्रतिमाह हो गया है और इस तिमाही में कुल डेटा ट्रैफिक 29.8% (साल दर साल) बढ़कर 58.4 billion GB हो गया है। @reliancejio #RILresults

दमदार प्रदर्शन जारी

15/n Q2 FY2025-26 रिलायंस रिटेल का दमदार प्रदर्शन जारी है – इस तिमाही का राजस्व 18.0% साल-दर-साल बढ़कर ₹90,018 करोड़ रहा। #RILresults

16/n Q2 FY2025-26 रिलायंस रिटेल का EBITDA, साल-दर-साल 16.5% बढ़कर ₹6,816 करोड़ हो गया EBITDA मार्जिन 8.6% रही। #RILresults

17/n Q2 FY2025-26 रिटेल ने अपना स्टोर नेटवर्क और बढ़ाते हुए इस तिमाही में 412 नए स्टोर खोले। इसके साथ ही रिलायंस रिटेल के अब 19,821 स्टोर हैं जो 7.78 करोड़ वर्गफुट में फैले हुए हैं। #RILresults

18/n Q2 FY2025-26 रिलायंस रिटेल के रजिस्टर्ड ग्राहकों की संख्या बढ़कर अब 36 करोड़ 90 लाख हो गई है, जिससे ये साफ है कि ये ग्राहकों की पसंद बना हुआ है। रिलायंस रिटेल के कुल लेन-देन 26.5% पिछले वर्ष की दूसरी तिमाही के मुकाबले बढ़कर 43 करोड़ 40 लाख हो गए हैं। जियो मार्ट का शानदार प्रदर्शन भी जारी है। जियो मार्ट क्विक हाइपर लोकल डिलिवरी का विस्तार कर रहा है जिससे तिमाही दर तिमाही एवरेज डेली ऑर्डर में 42% और वर्ष-दर-वर्ष 200%+ साल-दर-साल की बढ़ोतरी दर्ज की है।  #RILresults

19/n Q2 FY2025-26 रिलायंस के O2C व्यवसाय का राजस्व इस तिमाही में 3.2% साल-दर-साल बढ़कर ₹160,558 करोड़ ($18.1 billion) हो गया है। बिक्री के लिए किए गए उत्पादन में 2.3% साल-दर-साल की वृद्धि हुई जो प्राइमरी और सेकेंडरी युनिट के बढ़े हुए थ्रूपुट के दम पर दर्ज की गई। जियो बीपी नेटवर्क ने 236 आउटलेट साल-दर-साल आधार पर जोड़े जिससे वॉल्यूम, एचएसडी में 34% और एमएस में 32% बढ़ी। #RILresults

20/n Q2 FY2025-26 रिलायंस के ऑइल टू केमिकल व्यवसाय का EBITDA, 20.9% Y-o-Y बढ़कर ₹15,008 करोड़ ($1.7 billion) हो गया। ट्रांसपोर्टेशन फ्यूअल क्रैक्स में (22-37% की) तेज़ी देखी गई और पॉलिमर मार्जिन भी बेहतर हुए। तेल की घरेलू बिक्री भी बढ़ी। ओटूसी व्यवसाय का EBITDA पॉलिएस्टर चेन के डेल्टा में कमी से प्रभावित हुआ। #RILresults

पूरे देश में 2,057 आउटलेट्स का नेटवर्क

21/n Q2 FY2025-26 जियो-बीपी ब्रांड के तहत, रिलायंस बीपी मोबिलिटी लिमिटेड (आरबीएमएल) पूरे देश में 2,057 आउटलेट्स का नेटवर्क संचालित करती है। पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में यह संख्या 1,821 आउटलेट्स की थी। आरबीएमएल की एचएसडी की तिमाही बिक्री में साल-दर-साल आधार पर 34.2% और एमएस की बिक्री में 32.5% की वृद्धि हुई। जबकि सेक्टर में यह वृद्धि दर एचएसडी के लिए 2.5% और एमएस के लिए 6.5% रही। #RILresults

22/n Q2 FY2025-26 ऑयल एंड गैस सेगमेंट का राजस्व साल-दर-साल 2.6% कम होकर ₹6,058 करोड़ रहा। यह मुख्य रूप से केजीडी6 में प्राकृतिक रूप से गैस प्रोडक्शन में कम होने और सीबीएम गैस और कंडेनसेट के गैस मूल्य की कम प्राप्ति के कारण प्रभावित हुआ। इसकी आंशिक भरपाई केजीडी6 गैस की ऊँची कीमत और सीबीएम गैस की अधिक वॉल्युम से हुई। #RILresults

ऑयल एंड गैस सेगमेंट

23/n Q2 FY2025-26 ऑयल एंड गैस सेगमेंट का तिमाही EBITDA ₹5,002 करोड़ रहा, जो साल-दर-साल आधार पर 5.4% कम है। EBITDA में गिरावट कम राजस्व और रख-रखाव गतिविधियों के कारण हुई। #RILresults

24/n Q2 FY2025-26 में औसत KGD6 उत्पादन 26.1 MMSCMD गैस और 18,746 बैरल प्रतिदिन तेल/कंडेनसेट का रहा। वर्तमान उत्पादन-दर लगभग 26.1 MMSCMD गैस और लगभग 18,400 अरब बैरल प्रतिदिन तेल/कंडेनसेट है। #RILresults

25/n Q2 FY2025-26 उत्पादन बढ़ाने के लिए मल्टी लेटरल वेल कैंपेन का दूसरा चरण चालू है - 40 MLW कुओं में से 7 कुओं की ड्रिलिंग पूरी हो चुकी है। 6 कुएँ उत्पादन प्रणाली से जुड़ चुके हैं, जिनमें से 3 का उत्पादन बढ़ाया जा रहा है। #RILresults

26/n Q2 FY2025-26 जियोस्टार ने ₹ 7,232 करोड़ का रिकॉर्ड राजस्व दर्ज किया है, जिसमें EBITDA की मार्जिन 28.1% रही और EBITDA (अन्य आय सहित) ₹ 1,738 करोड़ रहा जो एक नया रिकॉर्ड है। #RILresults

n/n नेटवर्क 83 करोड़ से ज़्यादा दर्शकों तक पहुँचा और टेलीविज़न पर 60 अरब घंटे से ज़्यादा का वॉच टाइम दिया। तिमाही के दौरान जियोहॉटस्टार का औसत 40 करोड़ MAU रहा, जो इसके पैमाने और जुड़ाव की मज़बूती को दर्शाता है #RILresults

मुकेश डी. अंबानी ने दूसरी तिमाही (Q2FY26) के नतीजों पर कहा:

"रिलायंस ने दूसरी तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया है। इसका श्रेय हमारी तीन प्रमुख व्यावसायिक इकाइयों – ऑयल टू केमिकल्स, जियो और रिटेल – को जाता है। हमारी कुल EBITDA में साल-दर-साल 14.6% की बढ़ोतरी, यह दर्शाती है कि हमारी व्यापार रणनीति लचीली है, घरेलू बाजार पर हमारा ध्यान केंद्रित है, और भारत की अर्थव्यवस्था की मजबूत ग्रोथ का लाभ हमें मिल रहा है।

डिजिटल सेवाएं लगातार बढ़ रही हैं। जियो की शानदार नेटवर्क और तकनीकी क्षमता के कारण घरों के कनेक्शन और मोबाइल यूज़र्स की संख्या बढ़ी है। जियो की इनोवेटिव रेडियो तकनीक और पूरे देश में फैले स्टैंड-अलोन 5G नेटवर्क की मदद से भारत के घर-घर तक ब्रॉडबैंड इंटरनेट पहुँचाया जा रहा है। हम लगातार नई तकनीकों और प्लेटफॉर्म्स को अपनाकर भारत के हर नागरिक को टेक्नोलॉजी के फायदे पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। रिटेल कारोबार की बात करें तो, सभी फॉर्मेट्स में बिक्री बढ़ी है, जिससे हमारी आय और मुनाफे दोनों में बढ़ोतरी हुई है। हमारे ‘क्विक हाइपरलोकल डिलीवरी’ मॉडल को भी ग्राहकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। हाल ही में जीएसटी (GST) में किए गए सुधारों से उपभोग आधारित ग्रोथ को और बढ़ावा मिलेगा।

O2C बिज़नेस ने भी साल-दर-साल अच्छा प्रदर्शन किया है, हालांकि ऊर्जा बाज़ार में उतार-चढ़ाव बना रहा। खासकर मिडल डिस्टिलेट क्रैक्स के चलते पिछले साल की तुलना में फ्यूल मर्जिन में सुधार हुआ है। हालांकि, रासायनिक उत्पादों के क्षेत्र में अभी भी ज़्यादा उत्पादन क्षमता के कारण दबाव बना हुआ है। उद्योग जगत द्वारा उठाए जा रहे सुधारात्मक कदमों से आने वाले समय में यह स्थिति संतुलित हो सकती है। रिलायंस की मजबूत परफॉर्मेंस का कारण इसके एकीकृत प्लांट्स, हल्के फीड क्रैकिंग की उच्च मात्रा, जिसमें अमेरिका से वर्चुअल एथेन पाइपलाइन शामिल है और घरेलू बाज़ार पर हमारा ज़ोर है।

मैं नई ग्रोथ वाली यूनिट्स – जैसे न्यू एनर्जी, मीडिया और कंज़्यूमर ब्रांड्स – में हो रही प्रगति से भी संतुष्ट हूँ। मुझे विश्वास है कि ये सभी व्यवसाय रिलायंस की विरासत को आगे बढ़ाते हुए टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के ज़रिए भारतीय ग्राहकों को सही प्रोडक्ट्स और सेवाएं सही कीमत पर उपलब्ध कराएंगे। हमारा AI में किया जा रहा निवेश इस बात को सुनिश्चित करेगा कि रिलायंस लगातार नई तकनीकों में अग्रणी बना रहे और इनका फायदा भारत और भारतीयों को मिले।"

नतीजों पर आकाश अंबानी का बयान

"जियो ने अब तक 50 करोड़ से ज़्यादा ग्राहकों को डिजिटल सेवाएं देकर उनके रोज़मर्रा के जीवन में मदद की है। यह जियो की डीप-टेक पहलों के कारण संभव हुआ है, जिसने भारत में तकनीकी क्रांति को गति दी है और यह हमारे प्रधानमंत्री की ‘डिजिटल इंडिया मिशन’ की रीढ़ बन चुका है। जियो नए युग की तकनीकें लाता रहेगा और हर भारतीय नागरिक के जीवन को बेहतर बनाता रहेगा। जियो ने पूरी तरह से देश में विकसित यानी मेड इन इंडिया तकनीक को बड़े पैमाने पर सफलतापूर्वक लागू किया है और अब यह तकनीक दुनिया भर में ले जाने की तैयारी कर रहा है। "

नतीजों पर ईशा अंबानी ने कहा:

"रिलायंस रिटेल ने इस तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। इसका श्रेय हमारी लगातार बेहतर संचालन की कोशिशों, स्टोर्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म में किए गए निवेश और त्योहारों के समय हुई अच्छी खरीदारी को जाता है। हाल ही में जीएसटी दरों में किए गए बदलावों से उपभोग और भी तेज़ी से बढ़ेगा क्योंकि अब ग्राहकों को चीजें सस्ती मिलेंगी। हमारी सफलता इस बात को दिखाती है कि हमें ग्राहकों की पसंद-नापसंद की गहरी समझ है। हम हमेशा कुछ नया करते रहते हैं – चाहे वो नए कलेक्शन लाना हो या ऐसे प्रचार अभियान चलाना जो आज के भारतीय ग्राहक से सीधे जुड़ते हों। हमारा ध्यान ऐसे ब्रांड बनाने पर है जो लोगों को प्रेरित करें और पूरे देश में लोगों के दिलों को छू सकें।"









































Post a Comment